Breaking : रांची SSP ने की 5 पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग, मनोज कुमार बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी

    Breaking : रांची SSP ने की 5 पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग, मनोज कुमार बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी

    रांची (TNP Desk) : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पांच पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग की है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. बताया जाता है कि कई दिनों से कई थाने में थानेदार का पद खाली चल रहा था, जिसके बाद रांची एसएसपी ने शनिवार देर रात आदेश जारी की है. जिन पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है उनमें मनोज कुमार को पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी सुखदेव नगर बनाया गया है. जबकि बाबूराम भगत को पुलिस केंद्र से हिंदपीढ़ी का थानेदार बनाया गया है. खुशबू वर्मा को बुंडू के महिला थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी प्रकार गौतम कुमार को नामकुम थाना और रंजीत कुमार महतो को ओरमांझी थाना में पदस्थापित किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news