Love Jihad- मॉडल का एकबालनामा, तनवीर ने कभी नहीं छुपाया अपनी पहचान, आर्थिक तंगी के कारण साथ रहने की थी मजबूरी 

    Love Jihad- मॉडल का एकबालनामा, तनवीर ने कभी नहीं छुपाया अपनी पहचान, आर्थिक तंगी के कारण साथ रहने की थी मजबूरी 

    रांची(RANCHI)-‘मर जाऊंगी, धर्म नहीं बदलूंगी, मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी, 26 मई को सोशल मीडिया पर यह बयान अपलोड होती ही राजधानी रांची में इसकी तपिश महसूस की जाने लगी, इसे लव जिहाद का एक और विकृत चेहरा बताये जाने लगा, मुम्बई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होते ही आनन-फानन में रांची पुलिस मुम्बई पहुंच गयी, मॉडल का बयान दर्ज करते ही रांची पुलिस कांके स्थित यश मॉडल नामक मॉडलिंग स्कूल चलाने वाले तनवीर की खोज में जुट गई. लेकिन अब उसी मॉडल ने यह खुलासा किया है कि तनवीर मुस्लिम है, इसकी जानकारी उसे पहले ही दिन से थी. लेकिन वह पैसे की तंगी से जुझ रही थी, स्ट्रगलिंग थी, यही कारण है कि सब कुछ जानकर भी उसका साथ नहीं छोड़ पा रही थी. 

    मॉडल का बयान अपलोड होते ही इसे लव जिहाद बताया जाने लगा

    ध्यान रहे कि सोशल मीडिया पर मॉडल का बयान अपलोड होते ही इसे लव जिहाद बताया जाने लगा था, दावा किया जा रहा था कि तनवीर ने अपनी मुस्लिम पहचान को छुपा कर एक हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. और बाद में उससे किनारा कर लिया. 

    मॉडल ने इस दावे का खारिज किया

    लेकिन अब जब मॉडल ने इस बात सिरे से खारिज कर दिया है कि तनवीर ने अपना धर्म छुपाया था, उसका दावा है कि उसे पहले ही दिन से उसे यह मालूम था कि तनवीर एक  मुस्लिम है, लेकिन वह आर्थिक तंगी से जुझ रही थी, खर्च चलाना मुश्किल था, यही कारण है कि वह सब कुछ जानकर भी तनवीर को छोड़ नहीं पा रही थी. 
    मुम्बई बेस्ड मॉडल ने यह दावा भी किया है कि वह काफी दिनों से अपनी कहानी को सामने लाना चाहती थी, लेकिन वह हिम्मत नहीं कर पा रही थी, लेकिन ‘द केरला स्टोरी’ देखने के बाद उसे हिम्मत मिली और वह सोशल मीडिया पर अपना बयान अपलोड कर सकी.    

    वर्सोवा पुलिस स्टेशन मुम्बई में दर्ज हुआ जीरो प्राथमिकी

    जिसके बाद मामले की जानकारी मुम्बई पुलिस को हुई और वर्सोवा पुलिस स्टेशन में तनवीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को रांची पुलिस के हवाले ट्रांसफर कर दिया गया. अगले दिन ही रांची पुलिस मुम्बई पहुंच कर मेरा बयान दर्ज किया. अब रांची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

    मॉडलिंग वर्कशॉप के दौरान हुई थी जान पहचान

    मॉडल का दावा है कि आरोपी तनवीर से उसकी पहचान वर्ष 2020 में एक मॉडलिंग वर्कशॉप के दौरान हुई थी, इस वर्कशॉप के दौरान वह करीबन दो महीने रांची में रही, इस दौरान मॉडलिंग सिखाने के बहाने तनवीर उसके नजदीक आने की कोशिश करता रहता था, वह उसे छूने की बहाने खोजता रहता, हालांकि यह सब मुझे अच्छा नहीं लगता था, लेकिन मुझे काम की तलाश थी, स्ट्रगल के दौर से गुजर रही थी, इस बीच उसने अपनी कंपनी यश मॉडल में मीडिया मैनेजर बनाने का प्रस्ताव दिया, सब कुछ जानकर भी मैं इंकार नहीं कर सकी. करीबन दो वर्ष तक उसके साथ काम करती रही, इसी दौरान तनवीर से उसकी दोस्ती हो गयी, दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गयें. 

    कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर खिंचा अंतरंग फोटो

    29 मार्च 2021 को होली के दिन उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मुझे पिला दिया और बेहद ही अंतरंग फोटो खिंच लिया. इसके बाद जब भी मैं काम छोड़ने की बात करती तो वह धमकी देने लगता, फोटो को परिजनों को सौंपने की बात करता, और आखिरकार 15 जुलाई को उसने ऑफिस ले जाकर रेप किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news