राजधानी रांची में पार्किंग विवाद में गार्ड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    राजधानी रांची में पार्किंग विवाद में गार्ड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Ranchi- तुपूदाना इलाके में पार्किंग विवाद में एक गार्ड की हत्या करने की खबर आयी है. बसारगढ़ स्थित ओम डेवलपर्स अपार्टमेंट में एक गार्ड की हत्या महज इसलिए कर दी गयी क्योंकि उसने गलत पार्किंग का विरोध किया था.

    सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर संजय कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, दरअसल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी देर रात अपार्टमेंट में घूमता नजर आ रहा है. जिसके बाद शक के आधार पर आरोपी से गहन पूछताछ की की गयी, पुलिस के कड़े तेवर को देखते हुए आखिरकार आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया, और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है.

    आरोपी और मृतक ने एक साथ किया था शराब का सेवन

    बताया जा रहा है कि आरोपी लम्बे समय से अपार्टमेंट में अपनी कार पार्क किया करता था, लेकिन जब से यह गार्ड आया, कार पार्किंग पर रोक लगा दिया था, हालांकि दोनों एक साथ ही देर रात तक शराब का सेवन भी करते थें. इसी क्रम में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी, और  आखिरकार आरोपी ने गार्ड को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news