बिहार:मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी कई मिथक को भी तोड़ देंगे ,जानिए डिटेल्स !

    बिहार:मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी कई मिथक को भी तोड़ देंगे ,जानिए डिटेल्स !

    धनबाद(DHANBAD): सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगें।  इस मिथक  को भी तोड़ देंगे कि  ,जो बिहार में डिप्टी सीएम बनता है, वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाता  इसके साथ ही सम्राट चौधरी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की भी बराबरी कर लेंगें. कर्पूरी ठाकुर ही आखिरी डिप्टी सीएम थे , जिन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला था.  बिहार में कर्पूरी ठाकुर के बाद कोई उपमुख्यमंत्री कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाया था.  

    महामाया प्रसाद सिंह की सरकार में डिप्टी सीएम बने थे कर्पूरी ठाकुर 

    कर्पूरी ठाकुर 1967 में महामाया प्रसाद सिंह की सरकार में डिप्टी सीएम बने थे.  1970 में कर्पूरी ठाकुर पहली बार मुख्यमंत्री बने.   आपातकाल के बाद जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो कर्पूरी ठाकुर 1977 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे.  जानकार बताते हैं कि बिहार को अब तक कुल 10 डिप्टी सीएम मिले है.  कर्पूरी ठाकुर से पहले कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह 11 साल डिप्टी सीएम रहे, लेकिन मुख्यमंत्री  नहीं बन सके.  कर्पूरी ठाकुर के बाद जगदेव प्रसाद, राम जयपाल सिंह यादव, सुशील मोदी, तेजस्वी यादव, तारकेश्वर प्रसाद, रेणु देवी, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा  डिप्टी सीएम बने. 

    कर्पूरी ठाकुर के बाद कोई डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री नहीं बन पा  रहा था 
     
    कर्पूरी ठाकुर 1970 में पहली बार सीएम बने थे.  उसके बाद कोई भी डिप्टी सीएम अब तक सीएम  नहीं बन पा रहा था.   बिहार में भाजपा नेता सुशील मोदी कई बार नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे, लेकिन कभी मुख्यमंत्री  नहीं बन पाए.  राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दो बार डिप्टी सीएम रहे, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे हैं.  सम्राट चौधरी दो बार डिप्टी सीएम रहने के बाद  मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.  सम्राट चौधरी अब तक तीन बार भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए है.  पहले दो बार में वह डिप्टी सीएम बने ,अब मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news