PM नरेन्द्र मोदी के कायल हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, क्वाड बैठक के दौरान मांगा लिया उनका ऑटोग्राफ 

    PM नरेन्द्र मोदी के कायल हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, क्वाड बैठक के दौरान मांगा लिया उनका ऑटोग्राफ 

    TNP Desk- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉपुलरिटी सिर्फ अपने देश भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में भी है। उनके चाहने वाले वो लोग है. जिन्हें पूरी दुनिया मानती और सलाम करती है . पीएम के मुरीद होने वालों की लिस्ट अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी हैं । पीएम मोदी से वे इतने प्रभावित है कि उन्होंने उनका ऑटोग्राफ मांग लिया  क्वाड की बैठक में राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी से एक विशेष बात और चुनौती का जिक्र किया. बाइडेन ने पीएम मोदी को बताया कि अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए लालयित है । इसके लिए उनके पास कई आवेदन आ रहे हैं. बाइडेन बोले, 'मुझे आपके कार्यक्रमों के लिए लोगों से लगातार अनुरोध मिल रहे हैं जो मेरे लिए चुनौती बन गया है.

    "मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए.

    वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी ने कहा कि सिडनी में 20 हजार की क्षमता वाला कम्युनिटी रिसेप्शन है लेकिन फिर भी वो सभी अनुरोधों को पूरा करने में सक्षम नहीं है. एंथनी बोले, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया था. इस पर बाइडेन से रहा नहीं गया और पीएम मोदी से कहा, "मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए." 

    जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. यहां पीएम की मुलाकात जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी, जो बाइडेन, एंथनी अल्बनीज, ऋषि सुनक से हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि अगले साल क्वाड की मेजबानी भारत कर रहा है. माना जा रहा है अगले साल 26 जनवरी को भारत के सलामी मंच पर क्वाड देशों के नेता भारत के मंच पर नजर आ सकते हैं.

    रिपोर्ट- शिव भूषण सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news