सात फेरे के बाद मंडप में ही पेट पकड़कर चिल्लाने लगी दुल्हन, शादी के बाद ऐसा गजब हुआ कि सब सर पकड़कर बैठ गये, आखिर क्या हुआ था पढ़िए ?

    सात फेरे के बाद मंडप में ही पेट पकड़कर चिल्लाने लगी दुल्हन, शादी के बाद ऐसा गजब हुआ कि सब सर पकड़कर बैठ गये, आखिर क्या हुआ था पढ़िए ?

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- शादी का बंधन एक पवित्र बंधन होता है, यह राजी-खुशी से दो आत्माओं और परिवार का मिलन होता है. लेकिन, कभी-कभी कुछ चिजे ऐसे अंजान बनकर परेशानी खड़ी कर देती है कि इसमे बेचारा जहीन इंसान इस पचड़े में पड़ जाता है. उसे समझ में हीं नहीं आता कि आखिर क्या खिचड़ी पक रही है.

    शादी में बेचारा दूल्हा ठगा स रह गया !

    उत्तर प्रदेश के बहराइच में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. जब दुल्हन का किसी औऱ से मोहब्बत थी, जिससे अंजान दुल्हा औऱ उसका परिवार था. इसका खामियाजा ये देखने को मिला की बेचारा दुल्हा और बाराती बगैर दुल्हन लिए वापस बेरंग लौट गये. ये जो घटना घटी, वह बेहद ही नाटकीय अंदाज में हुई . शादी तक हो गयी थी. लेकिन दुल्हन है कि लाल जोड़े में ही फरार हो गयी. वह भी ऐसा बहाना बनाई कि किसी को कोई शक ही नहीं हुआ. आखिर कैसे दुल्हन साता फेरे लेकर मंडप से भागी आपको पूरे तफसील से बताते हैं.  

    हुआ यूं कि देहात कोतवाली टिकोरा चौकी अंतर्गत टिकोरा निवासी बीस साल की युवती की शादी थी. इस दरमियान दुल्हा भी सात जून को बड़ी खुशी-खुशी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा.जहां बारात की अच्छे से खातिरदारी हुई, बारती भी ऐसा स्वागत देखकर काफी गदगद थे. बारात भी इसी थाना इलाके के शेखदहीर के मीरगंज से आई थी.

    मंडप में दुल्हन पेट पकड़कर चिल्लाने लगी

    अब शादी की रस्मे शुरु हुई, सभी रस्म भी पूरे विधि-विधान से पंडीतजी के मंत्रोउच्चारण से संपन्न हुआ. कही कोई विघ्न-बाधा अड़चन नहीं दिख रही थी, सात फेरे भी दुल्हा-दुल्हन ने ले लिया. फिर मंडप में ही दुल्हन पेट पकड़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी. सभी दंग रह गये कि भला अब अचानक दुल्हन को क्या हो गया . पेट दर्द की शिकायत दुल्हन ने किया औऱ शोच जाने के बहाने वहां से निकली. सभी इंतजार कर रहे थे कि अब दुल्हन आ जायेगी, घंटों बीत गये कोई अता-पता नहीं लगा, तो फिर खोजबीन शुरु की गई , मालूम पड़ा की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है. ये खबर जब इलाके में फैली तो सभी सन्न रहे गये और घर में मायूसी औऱ मातम जैसा माहौल बन गया. बेचारे दुल्हा और बाराती ठगा हुआ महसूस करने लगे. तरह-तरह की चर्चाए औऱ तरह-तरह के बाते हर जगह होने लगी. आखिरकर दूल्हा और बाराती बेरंग दुल्हन के बिना ही वापस लौट गये.

    पहले से चल रहा था दुल्हन का प्रेम प्रसंग  

    बताया जाता है कि दुल्हन का प्रेम प्रसंग पहले से ही चल रहा था. शादी के एक हफ्ते पहले भी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. किसी तरह खोजबीन और मान मनोव्वल के बाद उसे वापस लाया गया था. इसके बाद उसे शादी के लिए राजी किया गया था. लेकिन, उसने वही किया, जिसका डर दुल्हन के परिजनों को था. आखिरकार शादी के दिन ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news