पुलिस प्रर्दशनकारियों की भिड़त में एक पत्रकार घायल, उग्र हुए प्रर्दशनकारी

    पुलिस प्रर्दशनकारियों की भिड़त में एक पत्रकार घायल, उग्र हुए प्रर्दशनकारी

    रांची(RANCHI)-“हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ” के नारे के साथ सचिवालय घेराव करने पहुंची प्रदर्शनकारियों का पुलिस से भिड़त की खबर है, दावा किया जा रहा है कि उग्र प्रर्दशनकारियों की ओर से  पत्थरबाजी की शुरुआत की गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्च करना पड़ा, खबर यह भी है कि प्रर्दशनकारियों की इस पत्थरबाजी में पत्रकार भी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि पत्रकार की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है, लेकिन दावा किया जा रहा कि वह इंडिया टीवी का पत्रकार है,

    महिला प्रर्दशनकारियों से पुलिस की झड़प

    इस बीच महिला प्रर्दशनकारियों से पुलिस की झड़प की भी खबर है. साथ ही कई प्रर्दशनकारियों के घायल होने की खबर है, पुलिस की ओर से तत्काल सभी सभी घायलों को पारस अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है.

    विधायक सीपी सिंह की आंख में चोट

    इस बीच खबर यह भी आयी है कि पुलिस और प्रर्दशकारियों की इस भिड़त में विधायक सीपी सिंह की आंख में चोट आयी है, जिसके बाद उन्हे भी पारस अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी आंख की चिकित्सा जारी है. प्रर्दशनकारियों की घायल होने की खबर मिलते ही कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी पारस अस्पताल पहुंचे,

    प्रर्दशनकारियों को बैरिकेंटिग तोड़ने से रोक नहीं पायी पुलिस

    यहां बता दें कि लाख कोशिश के बाद भी पुलिस प्रर्दशनकारियों को बैरिकेंटिग तोड़ने से रोक नहीं पायी. प्रर्दशनकारियों ने एक-एक कर सारी बैरिकेंटिगं को उखाना शुरु कर दिया है. जबकि रांची पुलिस इन प्रर्दशनकारियों को रोकने में असहाय दिख रही है. इस बीच प्रदर्शनकारियों के द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ की नारेबाजी भी हो रही है.

    तीन लाख की भीड़ जुटाने का दावा, जुटे महज पचास हजार

    यहां बता दें कि सचिवालय घेराव करने की घोषणा करते हिए भाजपा ने तीन लाख लोगों की भीड़ को राजधानी रांची में उतारने का दावा किया था, इसके लिए संताल इलाके से स्पेशल ट्रेन भी चलाई गयी थी. इस स्पेशल ट्रेन पर झाममो और कांग्रेस की ओर से तंज कसते हुए कहा गया था कि इससे ज्यादा भीड़ तो शालिमार बाजार होती है. भाजपा को यदि चार हजार की भीड़ की व्यवस्था के लिए स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ रही है, तो इससे ज्यादा अच्छा है कि वह शालिमार बाजार में ही अपनी सभा कर लें. हालांकि भाजपा के दावे अनुसार तीन लाख लोगों की भीड़ तो नहीं जुटी, लेकिन यह संख्या पचास हजार के करीब बतायी जा रही है.

    इस शक्ति प्रर्दशन के बीच संताल में बिखर गयी भाजपा

    इस बीच जबकि भाजपा राजधानी रांची में अपनी शक्ति प्रदर्शन कर रही है, उसका संताल का किला ध्वस्त करने की तैयारी में है, उधर संताल में भाजपा का सबसे कद्दावर नेता हेमलाल मुर्मू के द्वारा आज भी झामुमो ज्वाइन करने की खबर भी आयी है. इसे संताल इलाके में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news