एकादशी पर गलती से भी ना करें ये 3 काम, वरना पुण्य की जगह कर बैठेंगे पाप

    एकादशी पर गलती से भी ना करें ये 3 काम, वरना पुण्य की जगह कर बैठेंगे पाप

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हर महीने पड़ने वाले शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशियों का अपना-अपना महत्व होता है.एकादशी के दिन पूजा पाठ करने से भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद आपको ऊपर बना रहता है और आपका जीवन सुखमय बनता है.हालांकी सभी कोई इस व्रत को नहीं रख पाता, क्योंकि इसमे काफी नियम धर्म, पूजा पाठ की विधि होती है.लेकिन जो लोग इस व्रत को नहीं रखते है उन्हें भी कुछ ऐसा काम है जो एकादशी के दिन नहीं करना चाहता है. जिससे करने से आपको फल की प्राप्ति तो नहीं होगी लेकिन आप पाप के भागी जरूर बन जाएंगे.

    एकादशी के दिन भूल कर भी नहीं करना चाहिए तीन काम

    एक साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती है हर महीने में दो एकादशियों का व्रत रखा जाता है जिसका अपना अलग-अलग महत्व होता है. वही फागुन मास के विजय एकादशी की बात की जाए तो यह अपने आप में एक विशेष महत्व रखता हइस दिन पूजा पाठ करने से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है तो वहीं आपके रुके हुए काम हो जाते है.वही एकादशी के दिन वह कौन से तीन काम है जिसको भूलकर भी नहीं करना चाहिए आज हम आपको बताने वाले है.

    चावल नहीं खाना चाहिए

    एकादशी के दिन आमतौर पर चावल नहीं खाने का नियम है. इस दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए.ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से आपको मांस खाने का पाप लगता है.इस दिन भूलकर भी चावल नहीं खाना चाहिए आप चाहें तो इस दिन रोटी या अन्य अनाज खा सकते है.

    शराब का सेवन नहीं करना चाहिए

    यदि आप एकादशी का व्रत नहीं रखते है तो भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए इस दिन इसके सेवन करने से भगवान विष्णु क्रोधित हो जाते हैं वहीं आपको पुण्य की जगह पाप लग जाता है.

    व्रतधारियों को दिन में सोना नहीं चाहिए

    वही जो लोग एकादशी का व्रत रखते है उनको दिन के समय में सोना नहीं चाहिए. ऐसा माना जाता है कि व्रत रखे हुए लोग जब दिन में सोते है तो उनके व्रत का फल नहीं मिलता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news