✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हेमंत सरकार ने महापर्व छठ को लेकर क्या लिया बड़ा निर्णय, जानिए

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:02:58 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड की सरकार ने छठ महापर्व को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त विभाग को आदेश दिया है कि छठ महापर्व के मद्देनजर सभी सरकारी कर्मियों को वेतन एडवांस में दिया जाए. सरकार का आदेश है कि 17 नवंबर से वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाए.

सरकार ने क्या आदेश निकाला है जानिए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्तमान महीना यानी नवंबर का एडवांस वेतन भुगतान करने का आदेश दिया.इस पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने वित्त विभाग को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कर्मियों, हाई कोर्ट  और झारखंड विधानसभा के सभी कर्मचारी को वेतन भुगतान किया जाए. वित्त विभाग की विशेष सचिव दीप्ति जयराज ने इस संबंध में आदेश संबंधी पत्र निर्गत किया है. क्योंकि आज की तारीख में सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन भुगतान होता है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आज ही सभी के खाते में वेतन क्रेडिट हो जाएगा. इससे झारखंड में काम करने वाले लाखों लोगों को महापर्व छठ मनाने में सहायता मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार दिवसीय महापर्व छठ के पहले दिन नहाए खाए के मौके पर सभी छठव्रतियों को शुभकामना दी है.

यह भी पढ़े 

झारखंड शराब घोटाला: ईडी ने 20 लोगों को भेजा समन, कल ईडी करेगी पूछताछ

Tags:jharkhand newsranchi newslatest newsjharkhand news todayjharkhand latest newsjharkhand today newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhandtoday newstop newsnewsbreaking newsjharkhand ka newsjharkhand chhath pujachhath puja news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.