झारखंड शराब घोटाला: ईडी ने 20 लोगों को भेजा समन, कल ईडी करेगी पूछताछ

    झारखंड शराब घोटाला: ईडी ने 20 लोगों को भेजा समन, कल ईडी करेगी पूछताछ

    रांची (RANCHI) : झारखंड में ईडी ताबड़तोड़ सारे मामलों की जांच कर रही है. हाल के दिनों में ईडी जेल अधिकारियों से पूछताछ कर रही थी. इसी बीच अब ईडी शराब घोटाले औऱ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में ईडी ने 20 लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के अनुसार ईडी ने देवघर, जामताड़ा और गोड्डा के लोगों को समन जारी किया है.

     18 नवंबर को ईडी करेंगी पूछताछ

     बता दें कि ईडी ने जिन्हें समन भेजा है वे सभी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के सहयोगी बताए जा रहे हैं. समन जारी किए गए व्यक्तियों से 18 नवंबर को पूछताछ करेगी. बता दें कि ईडी ने बीते 19 अक्टूबर शराब माफिया योगेंद्र तिवारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

    बताते चले कि झारखंड में शराब घोटाले के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को 19 अक्टूबर 2023 की देर शाम गिरफ्तार किया था. ईडी ने इसी वर्ष 23 अगस्त को योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगियों के 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसके बाद ईडी ने जांच करते हुए पहली गिरफ्तारी योगेंद्र तिवारी की हुई थी.

    यह भी पढ़े 

    Big breaking- लोक आस्था के महापर्व के पहले तनाव पैदा करने की साजिश, मंदिरों में प्रतिमा के साथ तोड़ फोड़, आक्रोशित लोगों ने किया एन एच- 75 जाम


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news