✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गांजे के साथ पकड़ाया यात्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:44:54 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में यू तो नशे का कारोबार काफी फल फूल रहा है. आए दिन पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. लेकिन इसके बावजूद भी नशे का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है. अब आलम यह हो गया है कि खुले तौर पर नशे का कारोबारी या फिर नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति अपने साथ नशे का समान रख रहे है. ना तो उन्हें गिरफ्तारी का डर है और हि कानून की लाज. ताजा मामला राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सामने आया है. जहां एक यात्री के पास से सीआईएसएफ के जवानों गांजा बरामद किया है. फिलहाल सीआईएसएफ की टीम ने गिरफ्तार यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया है.

रांची से हैदराबाद जा रहा था यात्री

गिरफ्तार यात्री की पहचान अमल जैन के रूप में की गई है,जो मुख्य रूप से हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अमल जैन सुबह 9.40 बजे एयरपोर्ट गांजा के साथ पहुंचा था. जहां चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने उसके बैग से गांजा बरामद किया. गांजा मिलने के बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार उसके पास से 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. वह रांची से हैदराबाद की फ्लाइट पकड़न के लिए रांची एय़रपोर्ट पहुंचा था. फिलहाल रांची पुलिस गिरफ्तार यात्री से आवश्यक पूछताछ कर रही है. जिसके बाद उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़े 

झारखंड से बिहार ले जा रहे थे विदेशी शराब, पुलिस ने बीच में किया गिरफ्तार

नक्सलियों को बड़ा झटका, चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर को किया गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को बना रहा था निशाना 

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsranchi newsjamsedpur newsjharkhand today newsnews jharkhandjharkhand ranchiranchi breaking newsranchi latest newsranchi airport newsairport newsPassenger caught with ganja at Birsa Munda Airport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.