✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड स्थापना दिवस: CM ने 10 हजार छात्रों को दी सौगात! नियुक्ति पत्र लेकर उत्साहित हुए छात्र-छात्राएं

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:29:33 AM

रांची(RANCHI): झारखंड स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से राज्य भर में मनाया जा रहा है. हर ओर कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की ओर से कई योजनाओं और रोजगार की सौगात झारखंड वासियों को दी जा रही है. इसी के तहत रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सरकार द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और कई मंत्री मौजूद है. बता दें कि इस मंच से सीएम हेमंत सोरेन राज्यवासियों को करोड़ो रुपयों की सौगात देने वाले है.

दस हजार युवक-युवतियों को दिया जा रहा नियुक्ति पत्र 

बता दे कि विभिन्न निजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री की ओर से दस हजार युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. वहीं राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नियुक्ति पत्र मिलने से सभी छात्र-छात्राओं में खुशी साफ तौर पर देखी जा रही है. इस दौरान छात्रा ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इंतजार था कि उन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा. लेकिन वह इंतजार आज जाकर खत्म हुआ है. उन्होंने कहा कि वे अब खुद काम कर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करेंगी.

इन योजनाओं को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

बताते चले कि झारखंड स्थापना दिवस के असवर पर सीएम मोरहाबादी मैदान में योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें ऊर्जा विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर निगम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पेयजल, पथ निर्माण विभाग की योजनाएं शामिल हैं. स्थापना दिवस के मौके पर किशोरी समृद्धि योजना के तहत किशोरियों को डीबीटी के जरिए सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी, और 8.5 लाख गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना भी इसी दिन शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़े 

भगवान बिरसा तो बहाना, असली मकसद पांच राज्यों के आदिवासी मतदाताओं को रिझाना, मंच पर बाबूलाल की मौजूदगी से खड़ा हुआ सवाल

रिपोर्ट. समीर हुसैन 

 

Tags:Jharkhand Foundation Dayjharkhand foundation dayjharkhand newsjharkhand latest newsjharkhand foundation day celebrationjharkhand news todayjharkhandjharkhand dayjharkhand foundation day 2023jharkhand foundationfoundation day of jharkhandjharkhand foundation day datejharkhand hemant soren newscm hemant sorenjharkhand latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.