✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची: बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में एटीएस, अमन साहू की चल-अचल संपत्ति का जुटा रहा डाटा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:07:26 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड में एटीएस एक बार फिर कुख्यात अपराधी अमन साहू पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड एटीएस जेल में बंद अमन साहू की सारी चल-अचल संपत्ति के साथ अलग-अलग जगहों पर किए गए निवेश का ब्योरा भी जुटा रही है. इसके साथ ही एटीएस अमन साहू की मां किरण देवी, पिता निरंजन प्रसाद साहू समेत उसके भाई के नाम पर खरीदे गए जमीन की जानकारी जुटाने में जुट गई है. इसके लिए एटीएस ने पांच जिलों के निबंधन कार्यालय से जानकारी मांगी है.

यह भी पढ़ें 

अमन श्रीवास्तव गैंग के कुख्यात अपराधी मोहम्मद उर्फ नेपाली को एटीएस ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश

इन जिलों में है अमन साहू की संपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार एटीएस अमन साहू की जिस संपत्ति का डाटा खंगाल रही है, उनमें रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और लातेहार शामिल है. कयास यह लगाए जा रहे है कि अमन साहू गैंग को कमजोर करने के लिए एटीएस उसकी सारी संपत्तियों को जब्त कर कार्रवाई कर सकती है.

जेल में रहकर चला रहा था अपना गैंग

बता दें कि हाल ही में अमन साहू को दुमका जेल से चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया है. उस दौरान यह जानकारी निकल कर सामने आ रही थी कि वह जेल में रहते हुए अपना गैंग चला रहा था और कारोबारियों को टारगेट कर उनसे लेवी वसूल रहा था औऱ ना देने पर जान से मारने की धमकी देता था. उसके रडार में राँची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और लातेहार जिलों के कई कोयला कारोबारी थे.

 

 

 

Tags:jharkhand newsjharkhand breaking newsjharkhand breakingjharkhand atsats take major actionjharkhand ats preparate najor action against aman sahuaman sahu newsgangster aman sahuaman sahu gangaman sahuranchi gangster aman sahuaman sahu shootersaman shahu niaaman shahu newsencounter with aman sahu groupjharkhan aman sahuaman sahu jharkhandnia remand par aman shahugangster aman sahu gangnia remand on aman shahujharkhand aman sahab gangjharkhand gangster aman sahugangster aman sahu or salman khan compare video?aman sahu trdaman sahu poetrypoem by aman sahupawan sahu vs manish sahu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.