✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में कांस्टेबल को ही थानेदार साहब ने बना लिया माशूका, थाने में ही जकड़कर करने लगे रोमांस, अब हो गए वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 12:10:55 AM

रांची (RANCHI): आजकल कुछ वर्दी वाले अपना काम छोड़ हर वो काम कर रहे हैं जो शायद उनकी खाकी की मर्यादा को शोभा ना दे. झारखंड से भी कई तस्वीर आय दिन सोशल मीडिया पर घूम रही है. अब गुमला जिला से एक थानेदार की तस्वीर सामने आई है.   साहब इतने रंगीन मिजाज़ निकले की वर्दी में रंगरलियाँ मनाने लगे. हिमाकत भी ऐसी की थानेदार साहब की माशूका भी वर्दी वाली ही निकली. वह भी कांस्टेबल है और थानेदार साहब के साथ मोहब्बत के गुल खिला रहीं हैं. 

यह भी पढ़े: वाह रे पुलिस.... अब एक और ASI का आपत्तिजन वीडियो वायरल,देर शाम ही दो इस्पेक्टर हुए थे सस्पेंड

दरअसल एक थानेदार की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. बताया गया है कि यह थानेदार राजधानी रांची में लंबे समय तक अलग-अलग थानों में थाना प्रभारी रह चुके हैं, जिनके साथ तस्वीरों में एक महिला कांस्टेबल नज़र आ रहीं हैं. इंस्पेक्टर का नाम  महेंद्र करमाली है जो 2012 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल गुमला में पदस्थापित हैं. ऐसे में इंस्पेक्टर साहब इन दिनों अपनी कार्यशैली नहीं बल्कि निजी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब फोटो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और सोशल मीडिया पर लोग इसे वर्दी की गरिमा से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं. अब प्यार करना गलत नहीं है पर शायद थानेदार साहब यहाँ भूल गए की वह वर्दी में हैं और उसकी अपनी एक गरिमा होती है. 

वायरल तस्वीरें अलग-अलग जगहों की हैं और हर तस्वीर में दोनों अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं.  हालांकि इन तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में ही बेहद निजी पलों में दिखाई दे रहे हैं. इसे लेकर लोग पुलिस विभाग की अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. 

नोट : The News Post वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता.

Tags:thanedarthanedar love storyconstable love storypolice love storypolice viral videopolice viral love storypolice viral pictureviral newsviral photofemale constablefemale constable viral videofemale constable viral love story

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.