LIFE STYLE

क्या आपको भी है लो ब्लड प्रेशर, तो भूलकर भी ना करे इसे नजरअंदाज, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Varsha Varma CE
Copy Editor
क्या आपको भी है लो ब्लड प्रेशर, तो भूलकर भी ना करे इसे नजरअंदाज, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कई लोग के शरीर में अचानक थकान, चक्कर आना या कमजोरी जैसे लगने लगता है. अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लक्षण लो ब्लड प्रेशर यानी लो बीपी की ओर इशारा कर सकते हैं.

लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में रक्तचाप सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है. मेडिकल भाषा में जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg या उससे कम हो जाता है, तो इसे लो बीपी कहा जाता है. यह समस्या दिखने में साधारण लग सकती है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह गंभीर रूप ले सकती है.

लो बीपी होने पर शरीर कई संकेत देता है, जिन्हें समझना जरूरी है. इसके मुख्य लक्षणों में चक्कर आना, लगातार कमजोरी महसूस होना, थकान, आंखों के सामने धुंधलापन, सिर हल्का लगना और गंभीर स्थिति में बेहोशी शामिल है. कई बार व्यक्ति अचानक खड़ा होने पर भी संतुलन खो देता है.

लो ब्लड प्रेशर के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम कारणों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), पोषक तत्वों की कमी, लंबे समय तक भूखा रहना और दिल से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. इसके अलावा अधिक तनाव, नींद की कमी और कुछ दवाइयों का असर भी ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है.

  1. पर्याप्त पानी पिएं
    दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और ब्लड प्रेशर संतुलित रहे.
  2. नमक का सही सेवन करें
    सोडियम की कमी से ब्लड प्रेशर गिर सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में नमक का सेवन लाभकारी हो सकता है.
  3. नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें
    ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में मदद करते हैं.
  4. संतुलित आहार अपनाएं
    अपने भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट को शामिल करें.
  5. कैफीन का सीमित उपयोग करें:
    चाय और कॉफी थोड़े समय के लिए बीपी बढ़ा सकते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
  6. हल्का व्यायाम करें
    योग, वॉकिंग और स्ट्रेचिंग से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
  7. छोटे-छोटे भोजन करें
    दिन में 4-5 बार थोड़ा-थोड़ा खाना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है.
  8. तेज धूप से बचें
    गर्मी और धूप में लंबे समय तक रहने से लो बीपी की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.
  9. तुरंत आराम करें
    अगर अचानक चक्कर आए तो तुरंत लेट जाएं और पैरों को थोड़ा ऊपर उठा लें ताकि रक्त प्रवाह बेहतर हो सके.

लो ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना सही नहीं है. सही समय पर पहचान और सावधानी बरतकर इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं.