HEALTH

घंटों मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल बन रहा आंखों के लिए खतरा, ऐसे करें बचाव

Varsha Varma CE
Copy Editor
घंटों मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल बन रहा आंखों के लिए खतरा, ऐसे करें बचाव

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): लोगों के लिए जितना जरुरी सांस लेना है आजकल उतना ही जरुरी उनके लिए हो गया है लोग फोन से दूर नहीं रह सकते है घंटों फोन या फिर लैपटॉप का इस्तमाल करते है ये जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है लेकिन जब हम घंटों फोन पर लगे रहते है तो ये भूल जाते है कि ये हमारे आंखों को नुकसान कर रहा है. आंखों में जलन, लालपन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ा रहे हैं. अगर समय रहते सही सावधानियां न बरती जाएं, तो यह समस्या आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है.

लगातार बदलते मौसम और लंबे सफर के कारण भी कई लोगों को आंखों में जलन और लालपन की समस्या हो सकती है. लेकिन आज के समय में सबसे बड़ा कारण डिजिटल स्क्रीन का इस्तमाल करना माना जा रहा है. कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (CVS) के चलते लोगों में आंखों की थकान, सूखापन और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है 20-20-20 नियम है कुछ लोगों को ये नियम के बारे में नहीं पता है. 20-20-20 तहत हर 20 मिनट काम करने के बाद स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर किसी दूसरी चीजों को कम से कम 20 सेकंड तक देखना चाहिए. इससे आंखों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है. साथ ही, स्क्रीन को लगभग 16 से 20 इंच की दूरी पर रखना भी जरूरी है.

आंखों को ठीक रखने के लिए खान-पान की भूमिका होती है. अक्सर आपने सुना होगा कि  डॉक्टर लोगों से विटामिन A, C और E के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाना खाने की सलाह देते हैं. हरी सब्जियां, फल और कम फैट वाला खाना आंखों को ठीक रखने में मदद करता हैं इसके साथ ही अच्छी नींद भी आंखों के ठीक के लिए बेहद जरूरी है. रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए. नींद की कमी से आंखों के नीचे डार्क सर्कल, सूखापन और लालपन की समस्या बढ़ सकती है. साथ ही शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से आंखों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इसके साथ ही आंखों को बार-बार हाथों से न छूना या रगड़ना. गंदे हाथों से आंखों में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. अगर आंखों में जलन हो तो साफ पानी से धोना बेहतर है.

इसके अलावा चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए. चश्मे को हमेशा केस में रखना और पहले साफ कपड़े से पोंछना जरूरी है, ताकि धूल और बैक्टीरिया आंखों तक न पहुंचें. धूप में बाहर निकलते समय यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनना बेहद जरूरी है. सूरज की पराबैंगनी किरणें लंबे समय में आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं अगर आंखों में लगातार जलन, लालपन या धुंधला दिखने की समस्या बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.