☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:कोहरा और बर्फीली हवा से झारखंड के लोगों का हाल बेहाल, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

Weather Alert:कोहरा और बर्फीली हवा से झारखंड के लोगों का हाल बेहाल, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है. एक तरफ जहां शीतलहरी से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है वही अब घने कोहरे की वजह से लोगों का गाड़ी चलाना भी मुश्किल है.वही मौसम विभाग की ओर से राज्य के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.वही रोजाना गिरता तापमान झारखंडवासियों की परेशानी बढ़ा रहा है.ऐसे में चलिए जान लेते हैं आज यानि सोमवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

शीतलहरी के साथ घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से शीतलहरी के साथ अब घने कोहरे को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है.मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट तो वही,गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में येलो अलर्ट,वही गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी अलर्ट जारी किया गया है.

शीतलहरी भी लोगों को परेशान कर सकती है

वही शीतलहरी भी लोगों को परेशान कर सकती है.मौसम विभाग ने राज्य के राजधानी रांची समेत गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है.अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे जा चुका है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए बिना काम घर से बाहर ना निकलने की कोशिश करें.

पढ़ें कोल्हान के जिलों का मामला

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां भी धूप ना के बराबर निकली.हालांकी दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरण दिखाई दी जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली.सरायकेला में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला जहां दिन भर ठंडी बर्फीली हवा और कनकनी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.

अगले 4 दिनों के अंदर 3 डिग्री और गिरेगा झारखंड का पारा

वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है लेकिन न्युनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.

Published at: 22 Dec 2025 08:17 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.