✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

TNP EXPLAINER: मिलिए झारखंड के इन दिग्गज नेताओं से, एक ने डुबाई कांग्रेस की नैया, तो दूसरे ने किया BJP का बेड़ा गर्द, पद छोड़ने का बढ़ा दबाव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:41:27 AM

रांची(RANCHI):  लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद झारखंड के बड़े नेताओं की कलई खुल गई है. नाम बड़े और दर्शन छोटे जैसा हाल हो गया है. जिनके कंधे पर आदिवासी वोटरों को पार्टी में रुझाने की जिम्मेवारी थी वो फेल गई. एक भी ST रिजर्व सीट पार्टी के खाते में नहीं डाल सके. तो दूसरे ने भी पार्टी की फजीहत कर दी. सात सीट में से दो ही जीतने में कामयाब हो पाए. बाकी जिस सीट पर आलाकमन को ज्यादा उम्मीद थी वहाँ पानी फिर गया. इन दोनों नेता की अब फजीहत होना तय है. हो सकता है दोनों की कुर्सी भी चली जाए.

सबसे पहले भाजपा की बात करें तो लोकसभा चुनाव में भले ही नौ सीट जीतने में कामयाब हो गई. लेकिन सवाल प्रदेश नेतृत्व पर उठने लगा है. केन्द्रीय नेतृत्व झारखंड भाजपा में आदिवसी चेहरे की तलाश लंबे समय से कर रहा था. जिसकी पकड़ आदिवासी वोटरों में हो. जिसे देखते हुए भाजपा आलाकमान ने JVM सुप्रीमो बाबूलाल की पार्टी का विलय भाजपा में कराया.बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई. जिससे चुनाव में आदिवासी सीट पर भाजपा का दबदबा कायम हो सके. लेकिन परिणाम इसके उलट सामने आया. झारखंड की सभी ST रिजर्व सीट पर भाजपा का हाथ खाली रहा.

अगर बात 2019 के लोकसभा चुनाव की करें. झारखंड में 12 सीट भाजपा के झोली में गई थी. इसमें खूंटी,लोहरदगा,दुमका पर जीत मिली थी बाद में सिंहभूम सीट से सांसद भी भाजपा में शामिल हो गई. लेकिन 2024 के चुनाव में देखे तो दुमका,लोहरदगा,खूंटी ,सिंहभूम सीट पर बड़े अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. आदिवासियों के बीच भाजपा अपना विश्वास जमाने में कामयाब नहीं हो पाई. इसके बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व सवालों के घेरे में आगया है.

यह भी पढे:LOK SABHA RESULT: झरिया विधानसभा में भाजपा की लीड कांग्रेस विधायक के लिए खतरे की घंटी ?

अब बात कांग्रेस की करें तो झारखंड में सात सीट पर चुनावी मैदान में थी. लेकिन दो सीट ही अपने झोली में डालने में सफल होसकी. चतरा, धनबाद, हजारीबाग,रांची और गोड्डा में हार का सामना करना पड़ा है.इस हार में प्रत्याशीयों के चयन में देरी भी बताया जा रहा है. कांग्रेस ने सबसे देरी से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इसके अलावा गोड्डा सीट पर पहले महगमा विधायक दीपिका पांडे सिंह को टिकट देकर वापस लेना भी पार्टी को महंगा पड़ा है. गोड्डा सीट पर प्रदीप यादव खुद के विधानसभा सीट से भी बढ़त लेने में कामयाब नहीं हुए है. इसके अलावा चतरा,धनबाद और रांची सीट पर भी प्रदेश नेतृत्व की रणनीति फेल साबित हुई.  

यह भी पढे:  TNP Explanner: कांग्रेस में राज्य नेतृत्व पर उठा सवाल,7 में से 5 गवाये,अपने बूथ पर भी 100 वोट नहीं दिला पाए प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश नेतृत्व किस तरह से चुनाव की फील्डिंग कर रहा था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खुद के बूथ पर भी कांग्रेस को लीड दिलाने में फेल हो गए थे.अगर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के इलाके को देखे तो यहाँ कांग्रेस ने बेहतर बढ़त बनाया था. भाजपा के मुकाबले 50 हजार अधिक वोट का मार्जिन लोहरदगा लोकसभा सीट के मांडर में मिली. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र बोकारो से ही कांग्रेस पिछड़ गई. भाजपा के मुकाबले बोकारो से कांग्रेस को 60 हजार कम वोट मिले. 

बहरहाल अब देखना होगा की आखिर इसी साल सूबे में विधानसभा का भी चुनाव है. तो क्या केन्द्रीय नेतृत्व फिर से इन नेताओं पर भरोसा जताने वाली है या फिर नए लोगों पर भरोसा कर मैदान में आएगी. अगर देखे तो कांग्रेस में लंबे समय से प्रदेश नेतृत्व पर सवाल खुद कांग्रेसी नेता उठाते दिखे है. इसके अलावा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ कोई खुल कर भले ना बोले. लेकिन अंदर खाने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति नाराजगी है.      

Tags:bjpjharkhandjharkhand bjp candidate listjharkhand newsjharkhand bjpbjp in jharkhandjharkhand news livejharkhand politicsjharkhand electionsbjp vs congressbjp candidate listpm modi on bjp connection to jharkhandbjp has special relation to jharkhandjmm jharkhandjharkhand pollsjharkhand todaygodda jharkhandjharkhand resultjharkhand ls pollsjharkhand exit pollvoting in jharkhandjharkhand samacharjharkhand congresscongressjharkhand congress candidatesjharkhand latest newscongress wins jharkhandseat sharing in jharkhandjharkhand and congressindian national congressjharkhand congress livecongress partyjharkhand election resultslitmus test for congress in jharkhandcongress party newscongress party videohemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenbabulal marandibabulal marandi newsbabulal marandi bjpcm babulal marandibabulal marandi cmbabulal marandi electionbabulal marandi bjp mein shamilbjp babulal marandibabulal marandi lifebabulal marandi latestbabulal marandi profilebabulal marandi joins bjpbabulal marandi latest newsbabulal marandi on hemant sorenbabu lal marandibabulal marandi jvmjvm babulal marandibabulal marandi chunavbabulal marandi interviewrajesh thakurcongress working president rajesh thakurjharkhand congress leader rajesh thakurjharkhand congress president rajesh thakurcongress executive president rajesh thakurrajesh thakur congress jharkhandcongress leader rajesh thakurrajesh thakur congress presidentrajesh thakur jharkhand congressmla rajesh thakurjharkhand congress working president rajesh thakur statementrajesh thakur fired on people

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.