✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: आखिरकार कड़ी मसक्कत के बाद टावर से उतारा गया युवक, एनडीआरएफ और प्रशासन के सहयोग की हो रही है सराहना

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:07:22 PM

देवघर (DEOGARH) : देवघर के पालाजोरी प्रखंड क्षेत्र के कुंजोड़ा पंचायत का रहने वाला 22 वर्षीय अमित महतो शोले फ़िल्म की याद ताजा करवा दिया. फिल्म में बसंती के लिए वीरू पानी टंकी पर चढ़ गया था वही देवघर का यह युवक परिवार विवाद में हाई टेंसन विद्युत टावर पर चढ़ गया. बताया जाता है कि बीती रात यह युवक घर मे खाना खाया और सोने की बात कह कर अपने कमरा की ओर चला गया.

स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा गया केंद्र

इस मामले में सुबह स्थानीय लोगों ने इसे 400 केवीए के विद्युत टावर पर चढ़ा पाया. आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना संबंधित जनप्रतिनिधि और अधिकारी को दी गयी. स्थानीय विधायक और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जिला उपायुक्त से रेस्क्यू करने की मदद मांगी. जिला उपायुक्त के निर्देश पर मैथन पावर लिमिटेड, विद्युत विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान ने युवक को कड़ी मसक्कत के बाद टावर से उतारा गया. युवक की स्वास्थ्य जांच के लिए पालाजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है.  

10 घंटे बाद उतारा गया युवक

तीन जिला की विद्युत विभाग की टीम,मैथन और एनडीआरएफ के सहयोग से लगभग 10 घंटे बाद उतारा गया युवक जोश में आकर अमित महतो ने जो काम कर दिया दिया उससे तीन तीन जिला के अधिकारियों की नींद उड़ा दी. विद्युत संचरण विभाग के देवघर,दुमका और जामताड़ा के अधिकारी, एनडीआरएफ देवघर की एक टीम और मैथन पावर लिमिटेड के अधिकारियों के अथक प्रयास से युवक को 10 घंटे बाद उतारा गया है. बताया जाता है कि युवक बीती  देर रात 3 बजे के आसपास टावर पर चढ़ गया था. स्थानीय लोगों द्वारा आज सुबह में देखा गया. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री रंधीर सिंह स्थानीय पदाधिकारी के साथ पहुँचे. एक सुबह से स्थानीय विधायक, पदाधिकारी इसके सकुशल उतारने का प्रयास करने लगे.

करंट लगता तो हड्डी तक जल जाता

देवघर से एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से सभी के अथक प्रयास से सनकी युवक को सकुशल उतारा गया. स्थानीय विधायक रंधीर सिंह ने युवक को सकुशल उतारने के लिए जिला प्रशासन से लेकर सभी सहयोगी अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम को बधाई देते हुए जमकर सराहना कर रहे हैं. अगर करंट लगता तो हड्डी तक जल जाता. गनीमत रही की युवक मैथन से कहलगांव जाने वाला 400 केवीए संचरण विद्युत लाइन के संपर्क में नही आया।अगर ऐसा होता तो जमीन पर इसकी सिर्फ राख ही मिलती जिससे इसकी पहचान फोरेंसिक जांच के अलावा बमुश्किल जो जाती.

 यह भी पढ़ें 

देवघर में हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में लोगों के छूट रहे पसीने

याद आया हरियाणा का प्रिंस

किसी की जान की रक्षा करना कानून की प्राथमिकताओं में एक होता है. तभी तो 2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालक प्रिंस को बचाने में सेना की मदद ली गयी थी. लगभग 60 फ़ीट गहरे बोरबेल में गिर जाने के बाद 3 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद उसको सकुशल निकाला गया था. देवघर में भी आज प्रिंस की याद ताजा हो गई. प्रिंस 60 फ़ीट नीचे गिर गया था जबकि इसी के आस पास अमित ऊपर चढ़ गया था. प्रिंस को सेना की मदद से निकाला गया था यहां एनडीआरएफ और संबंधित विभाग की मदद से.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:thenewspostjharkhand newsdeoghar news updateNDRF

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.