☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले बाबूलाल के बयान पर भड़का आदिवासी समाज! सरना धर्म कोड के समर्थन में आन्दोलन तेज, आत्मदाह की धमकी

पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले बाबूलाल के बयान पर भड़का आदिवासी समाज! सरना धर्म कोड के समर्थन में आन्दोलन तेज, आत्मदाह की धमकी

Ranchi-पीएम मोदी का झारखंड यात्रा को लेकर कल जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मीडिया को संबोधित कर रहे थें. तब शायद उन्होंने इस बात का कल्पना भी नहीं की होगी कि उनके एक बयान के बाद झारखंड की सियासत में बवाल खड़ा हो सकता है और आदिवासी समाज को इस मांग के समर्थन में सड़क पर उतर सकता है. दरअसल कल पत्रकारों के द्वारा बाबूलाल से इस आशय का सवाल दागा गया था कि क्या प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान आदिवासी समाज का चिर प्रतीक्षित मांग सरना धर्म कोड को लेकर कोई एलान कर सकते हैं. क्या भाजपा आदिवासी समाज के इस मांग पर विचार करने को तैयार है, बाबूलाल इस सवाल को दूसरे तरीके से टाल भी सकते थें, लेकिन उन्होंने बेहद सख्त लफ्जों में आदिवासी समाज का इस पुरानी मांग को यह कहकर खारिज कर दिया कि इस तरह की मांग तो होती रहती है, इसमें नया क्या है.

 प्रधानमंत्री की यात्रा की खबर मिलते ही तेज हो गयी थी सरना धर्म कोड की मांग

ध्यान रहे कि पीएम मोदी की यात्रा की खबर मिलते ही आदिवासी सेंगेल अभियान और दूसरे आदिवासी समूहों के द्वारा अचानक से इसकी मांग तेज हो गयी थी, और इस मांग के समर्थन में चंद दिन पहले ही राजधानी के मोरहाबादी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया था. बावजूद इसके बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी समाज की इस मांग को बेहद हल्के में लिया और एक तरह से साफ संकेत दे दिया कि भाजपा इस मांग पर विचार करने को तैयार नहीं है. और जैसा की होना था कि बाबूलाल के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गयी. पीएम मोदी की यात्रा के ठीक पहले सरना धर्म कोड और आदिवासी राष्ट्र की मांग एक प्रमुख मुद्दा बन गया. आज स्थिति यह है कि इस मांग के समर्थन में झारखंड के कई हिस्सों से आत्मदाह करने की धमकी की दुर्भाग्यपूर्ण खबरें आ रही है, दावा किया जा रहा है कि आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ता कल प्रधानमंत्री मोदी के उलिहातू कार्यक्रम के अवसर पर आत्मदाह कर अपने विरोध का प्रर्दशन करेंगे. हालांकि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए चार आदिवासी युवाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है, गिरफ्तार किये गये युवकों की पहचान चन्द्र मोहन मार्डी, विक्रम हेम्ब्रम, कान्हूराम टुडू और पृथ्वी मुर्मू के रुप में की गयी है.

 सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू का दावा

इधर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख और पूर्व भाजपा सांसद सालखन मुर्मू ने दावा किया है कि जिस समय प्रधानमंत्री मोदी बिरसा की जन्म भूमि उलिहातू से आदिवासी समाज की कथित बेहतरी के लिए घोषणों का अपना पिटारा खोल रहे होंगे, ठीक उसी वक्त झारखंड के कोने कोने में आदिवासी समाज सरना धर्म कोड और आदिवासी राष्ट्र की मांग के समर्थन में अनशन कर रहा होगा. इस बीच खबर यह है कि इस अवसर पर सेंगेल अभियान की ओर से सबसे बड़ा कार्यक्रम जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर करने का निर्णय लिया गया है. बड़ी खबर यह है कि आदिवासी महिला सेंगेल अभियान ,कोल्हान की अध्यक्षा प्रेम शिला मुर्मू ने भी कल आत्मदाह की धमकी दे डाली है. प्रेम शिला मुर्मू का दावा है कि वह जमशेदुपर में ही भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने आत्मदाह करेगी.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

पीएम मोदी की यात्रा से पहले आत्मदाह की धमकी! सरना धर्म कोड और आदिवासी राष्ट्र की मांग को लेकर आन्दोलन तेज, चार गिरफ्तार

रात आठ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शुरु होगा पीएम मोदी का रोड शो, भाजपा ने किया अपने अपने छतों से टार्च जलाकर स्वागत करने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड यात्रा से पहले आदिवासी समाज को बड़ा झटका, बाबूलाल ने सरना धर्म कोड की मांग को नकारा

अपने अपने छतों से टार्च जलाकर पीएम मोदी का करें स्वागत, भैया दूज के दिन आ रहे हैं हम सबके भैया- भाजपा सांसद संजय सेठ

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली जाने वाले पहले पीएम मोदी, देखिये किन-किन सौगातों की होने वाली है बरसात

Published at:14 Nov 2023 05:50 PM (IST)
Tags:Tribal community enraged over Babulal's statementstatement just before PM Modi's visitMovement intensifies in support of Sarna Dharma Codethreat of self-immolationsarna dharma codesarna dharm codesarna dharam codesarna codejharkhand sarna dharm codesarna religionwhat is sarna dharam codesarna dharmsarna dharam code kya haiadivasi sarna dharam codesarna dharamsarna dharmasarnasantali sarna dharam codewhat is sarna dharmasarna code religionsarna dharam kya haisarna code khuntisarna dharam gurusarna dharam code newssarna dharam jharkhandsari dharam vs sarna dharambabulal marandibabulal marandi bjpbabulal marandi newsbjpjvm babulal marandibjp babulal marandibabulal marandi latestbabulal marandi cmbabulal marandi jvmbabulal marandi chunavpm modi jharkhand visitpm modi in jharkhandpm modipm modi jharkhandmodi jharkhandnarendra modi jharkhand visitjharkhand newspm modi visit jharkhandjharkhandmodi in jharkhandpm narendra modipm modi speechmodi devghar visitpm in jharkhandpm narendra modi speechnarendra modipm modi jharkhand visit news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.