✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

बांग्लादेशी मुसलमान दामाद और झारखंडी मुसलमान सौतेला बेटा! देखिये भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का सनसनीखेज आरोप

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:17:41 PM

रांची(RANCHI): जैसे-जैसे 2024 की लड़ाई नजदीक आती दिख रही है, एक बार फिर से बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला गर्म होता नजर आने लगा है. हेमंत सरकार के सरना धर्म कोड, पिछड़ों का आरक्षण विस्तार, खतियान आधारित स्थनीयता की नीति और नियोजन नीति की काट में भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों को एक बार फिर से चुनावी मुद्दा बनाने की ओर बढ़ती नजर आने लगी है.

भाजपा प्रवक्ता का अब तक का सबसे बड़ा हमला

बांग्लादेशी मुसलानों को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि हेमंत सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों की हैसियत सरकारी दामाद की हो गयी है, जबकि झारखंड के मूलवासी मुसलमानों के साथ यह सरकार सौतेला बेटा के जैसा व्यवहार कर रही है. बांग्लादेशी घुसपैठ की ओर जब भी ध्यान दिलाने की कोशिश की जाती है, तो हेमंत सरकार का सीधा जवाब होता है कि यह देखना केन्द्र सरकार की जिम्मेवारी है. सीमाओं की सुरक्षा करना केन्द्र सरकार की जिम्मेवारी है. यदि बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है, तो इसका मतलब है कि गृह विभाग अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं कर रहा है. जबकि राज्य सरकार के इस मामले में तत्काल पहले करते हुए  इन्हे चिह्नित करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी, क्या केन्द्र सरकार ने हेंमत सरकार को कभी भी बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई रोक लगायी है, लेकिन लगता है कि राज्य सरकार में इन बांग्लादेशी मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत ही नहीं है.

प्रतुल शाहदेव का दावा फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनाया जा रहा है आधार कार्ड

प्रतुल शाहदेव ने यह सवाल भी खड़ा किया कि इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को आधार कौन पंजीकृत करवा रहा है, और यदि ये आधार कार्ड गलत तरीके से बनाये जा रहे हैं तो राज्य सरकार उन्हे रद्द क्यों नहीं करवा रही है. हालत यह हो गयी है कि अब सरकारी अधिकारी भी बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले को छुपाने का काम करने लगे हैं, लोहरदगा में पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट का दावा है वहां बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या शुन्य है, लेकिन स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि यहां बंगलादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी है. और जो वहां दंगा हुआ था उसमें भी उनकी भूमिका रही थी. इसके साथ ही दुमका, गोड्डा और जामताड़ा में भी अधिकारियों के द्वारा गलत रिपोर्ट पेश किया जा रहा है, सवाल यह है कि यदि  बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हुआ है तो जून 2023 में स्पेशल ब्रांच की ओर से बांग्लादेशियों के घुसपैठ को लेक एलर्ट क्यों जारी किया गया था. प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड पहुंचते ही सीमावर्ती मदरसों  में शरण लेकर उनका फर्जी दस्तावेज बनाया जाता है. यदि वास्तव में सीएम हेमंत को मुसलमानों की इतनी ही चिंता है तो उन्हे सबसे पहले बांग्लादेशी मुसलमानों को बाहर का रास्ता दिखलाना चाहिए. जब तक इन बांग्लादेशी मुसलमानों की झारखंड में मौजदूगी रहती. यहां के मूलवासी अल्पसंख्यकों की हकमारी होती रहेगी.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

पूर्व सीएम रघुवर दास पर हेमंत का बड़ा हमला, कहा झारखंड के सबसे भ्रष्ट व्यक्ति पर राज्यपाल का ताज सौंप भाजपा ने दिखलाया अपना असली चेहरा

झारखंड ही नहीं देश से विदा करो! जानिये कैसे सीएम हेमंत ने पीएम मोदी को गुजरात भेजने का किया आह्वान

मनिका विधान सभा: अब तक बजता रहा है चेरो और खरवार का डंका, आज भी अपनी इंट्री के इंतजार में है उरांव जनजाति

Jharkhand- बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करना बना गले की हड्डी! हाईकोर्ट का सवाल कौन है घुसपैठिया? केन्द्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

हलाला सर्टिफिकेट वाले सभी उत्पादों पर योगी सरकार का वैन, जानिये देश के टॉप नौ बुचड़खानों का मालिक कौन? हिन्दू या मुसलमान

एक दौर वह भी था जब विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो करते थें भिक्षाटन, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

Tags:Bangladeshi Muslim Jharkhandi son-in-law and native Muslim step sonBJP spokesperson Pratul Shahdev opened a front against CM HemantBangladeshi MuslimBangladeshi Muslim inturderBangladeshi infiltratorsbangladeshi infiltratorsbangladeshinfiltratorsbangladesh infiltratorsbangladeshibangladeshi infiltratorbangladeshi infilitratorsbangladeshi infiltrators enter indiasiddharth nath singh on bangladeshi infiltratorsbangladeshi immigrantsrohingya-bangladeshi infiltratorspakistani-bangladeshi infiltratorsbangladeshi infiltrationbangladeshi refugees in india

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.