☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वाह हिम्मत हो तो ऐसी!मवेशी चरा रही महिला को अचानक सांप ने डंसा फिर उसने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गए लोग

वाह हिम्मत हो तो ऐसी!मवेशी चरा रही महिला को अचानक सांप ने डंसा फिर उसने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गए लोग

बाढ़(BARH):इंसान की हिम्मत और सूझबूझ संकट के समय कैसे जान बचा सकती है, इसका अनोखा उदाहरण सामने आया है बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड स्थित फतेहपुर पंचायत के जितन बीघा गांव से. यहां एक महिला को सांप ने काट लिया, लेकिन उसने न सिर्फ हिम्मत दिखाई, बल्कि सांप को पकड़कर अस्पताल तक ले आई.

महिला ने घबराने के बजाये हिम्मत से लिया काम

घटना के अनुसार, पूनम देवी अपने मवेशियों को चारा दे रही थी, तभी अचानक एक सांप ने उन्हें डंस लिया.घबराने की बजाय पूनम देवी ने बहादुरी दिखाते हुए उस सांप को किसी तरह एक डिब्बे में बंद कर लिया और अपने परिजनों के साथ सीधे अनुमंडल अस्पताल पहुँच गई.

सांप के साथ महिला को देख हैरान रह गए डॉक्टर

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला की साहसिकता की प्रशंसा की और तत्काल इलाज शुरू कर दिया.डॉक्टरों के अनुसार, ज़िंदा सांप को देखकर उसकी प्रजाति की पहचान करना आसान हो गया, जिससे सही एंटी वेनम दवा चुनने में कोई देर नहीं हुई.

डॉक्टर ने भी महिला की तारीफ की

डॉ. राजेश कुमार, जो मौके पर मौजूद थे ने बताया कि आमतौर पर मरीज बताने की स्थिति में नहीं होता कि किस तरह के सांप ने काटा है, लेकिन इस मामले में सांप को साथ लाने से सही इलाज संभव हो सका.यह बहुत ही समझदारी भरा कदम था.फिलहाल पूनम देवी की स्थिति स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.गांव में इस घटना के बाद महिला की बहादुरी की चर्चा हो रही है, और लोग इसे एक मिसाल के रूप में देख रहे है.

Published at:05 Aug 2025 05:02 AM (IST)
Tags:salman khan snake bite news today snake bite snake bite man snake bite walmart baby snake bite snake bite video dingo snake bite snake bite treatment snake bites man snake bite prevention snake bites woman snake bite first aid snake bite swelling snake bite survival snake bite recovery villa rica snake bite snake bites dancer snake bite tanner medical salman khan snake bite snake bite salman khan georgia venomous snake bite avoiding snake bites snake bites salman khan snake bite caught on cameraTrending news Viral news Bihar Barh
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.