☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अब हुई और अधिक पारदर्शी, राशन अभिलेखों का हुआ डिजिटलीकरण

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अब हुई और अधिक पारदर्शी, राशन अभिलेखों का हुआ डिजिटलीकरण

 पटना(PATNA): बिहार सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. राशन अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवंआधुनिकीकरण किए जाने से अब राशन कार्ड धारियों के अभिलेखों का रख-रखाव पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से किया जाएगा. इससे लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा विभागीय नियंत्रण व्यवस्था और मजबूत बनेगी.

भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लगेगी

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की इस पहल से जहां भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लगेगी, वहीं उपभोक्ताओं के अधिकार और अधिक सुरक्षित होंगे.सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की नई कार्यावधि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य भर की सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानें अब सप्ताह में हर सोमवार बंद रहेंगी.इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पर्व एवं प्रमुख त्यौहारों के अवसर पर भी दुकानें बंद रहेंगी.

इन विशेष अवसरों पर दुकानों के बंद रहने की अनुमति होगी 

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)

2 अक्टूबर (गांधी जयंती)

होली,छठ पूजा,दुर्गा पूजा (नवमी एवं दशमी) एवं ईद शेष सभी दिनों में निर्धारित समय पर सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का संचालन सुनिश्चित किया जाएग.

Published at:25 Aug 2025 04:50 AM (IST)
Tags:bihar digital ration card list ration card correction online bihar bihar ration card ration card bihar bihar ration card list 2021 bihar ration card list 2020 ration card status check in bihar ration card online bihar 2020 ration card status bihar 2020 bihar new ration card new ration card bihar bihar ration card kyc bihar ration card download online ration card apply online bihar bihar ration card online apply new ration card list 2020 bihar bihar ration card status check ration card 2021 biharTrending news Viral news Bihar Patna
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.