☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कर्तव्य पथ दिखी दमदार भारत की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कर्तव्य पथ दिखी दमदार भारत की झांकी

टीएनपी डेस्क: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह शुरू हो गया है. इस समारोह में इस साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल हुए हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के राहुल गांधी भी मौजूद हैं. वहीं, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है.

एक ओर कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर 61वीं कैवलरी सेना की घुड़सवार इकाई व भीष्म टैंक का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है तो वहीं आसमान में भी तीनों जल,थल और वायु सेनाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी-अपनी सेना का ध्वज लहरा रहे हैं. हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जा रहे हैं. वहीं, इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल का मर्चिंग दस्ता जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंताका सैन्य बैंड भी कर्तव्य पथ परेड में शामिल हुआ है.

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर किया गया. इस धुन को देश भर के 300 कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर बजाई गई. कर्तव्य पथ पर 5 हजार आर्टिस्ट भारत की संस्कृति, विरासत और विकास का प्रदर्शन कर रहे हैं.

Published at:26 Jan 2025 11:15 AM (IST)
Tags:republic day parade republic day republic day 2025 gantantra diwas gantantra diwas 2025 76th gantantra diwas rajpath republic day parade 26 january 2025 speech in hindi 26 january 2025गणतंत्र दिवस परेड गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस 2025 76वां गणतंत्र दिवस राजपथ गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2025 भाषण हिंदी में 26 जनवरी 2025नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी कर्तव्य पथNew Delhi President Draupadi Murmu PM Modi Path of Duty
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.