☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जेल से मिला आदेश और रांची में चल गई अंधाधुन गोली! सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, पहुंची ATS की टीम

जेल से मिला आदेश और रांची में चल गई अंधाधुन गोली! सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, पहुंची ATS की टीम

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के बरियातू में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई है. इससे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बदमाशों ने बरियातू रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल के पास कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को गोली मार दी. बिपिन मिश्रा ने हाल में हजारीबाग में कोयला साइडिंग में काम शुरू किया था. कुख्यात अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है.

कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग के बाद एटीएस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है. एटीएस एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एटीएस की टीम बरियातू स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल कारोबारी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. फिलहाल सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने ली घटना की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने ली है. मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि मैं बिपिन मिश्रा पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेता हूं. बिपिन मिश्रा बच गए लेकिन मेरा प्रयास जारी रहेगा. पूरे झारखंड में बिपिन मिश्रा के लिए काम करने वाले सभी पेटी कॉन्ट्रैक्टर, सब कॉन्ट्रैक्टर और ट्रांसपोर्टर को चेतावनी दी जाती है कि वे बिपिन मिश्रा के लिए काम करना बंद कर दें. कब तक किसी दूसरे गिरोह की मदद से काम करोगे मिश्रा...???

 

Published at:07 Mar 2025 02:27 PM (IST)
Tags:firing in ranchiranchi firingranchiranchi newsranchi firing newsfiring in ranchi barfiring in morhabadi ranchifire in ranchiranchi bar firing videomurder in ranchiincident of firing in ranchifiring news ranchiranchi bar firing incidentcriminals in ranchiranchi morhabadi firingranchi crime firing newsranchi bar firingranchi bar firing cctvcrime in ranchiranchi crime newsranchi extreme bar firingranchi firing case updateaman sahu ganggangster aman sahu ganggangster aman sahuaman sahujharkhand aman sahab gangaman sahu gang arrestaman sahu gang shootersaman sahu gang arrest raipuraman sahu gang shooters arrestaman sahu gang shooters arrest newsaman sahu gang arrest raipur policeranchi gangster aman sahujharkhan aman sahuaman sahu jharkhandjharkhand gangster aman sahuaman sahu shootersaman shahu niaaman shahu newsgangster mayankaman sahu close aide mayank singh arrestedaman sahu gang loses key operative mayank singhmayank singh viral videoindia’s most-wanted mayank singh arrestedmayank singh extradited from azerbaijanmayank singh ने ली जिम्मेदारीjharkhand ats nabs mayank singh overseasats tracks mayank singh to malaysia and azerbaijanmayank singh internet extortion racket exposedmayank singh’s arrest shakes coal mafia networkmayan singh ak 47 viral video
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.