☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: 10वीं और 11वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 5000 रूपये, जान लें पूरी जानकारी

मंईयां सम्मान योजना: 10वीं और 11वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 5000 रूपये, जान लें पूरी जानकारी

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त का इंतजार कर रही लाभुकों के लिए राहत की खबर है. योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आयी है, जिसमें बताया गया है कि मंईयां योजना के लाभुकों को 10वीं और 11वीं किस्त की राशि जल्द ही उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी. जो महिलाएं लंबे समय से इस योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें अब मई और जून की दो किस्तें जुलाई के पहले सप्ताह में एक साथ दी जाएगी, जिसकी कुल राशि ₹5000 है.

इसके साथ ही कहा गया है कि इस बार दो चरणों में 10वीं और 11वीं किस्त की राशि लाभुकों को भेजी जाएगी. पहले चरण में उन जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जा रही है जिनके दस्तावेज पहले से सही पाए गए हैं और उनका नाम पात्रता सूची में दर्ज है. बाकि जिलों की महिलाओं को दूसरे चरण में भुगतान किया जाएगा.

2 से 10 जुलाई के बीच लाभुकों के खाते में राशि आने की उम्मीद

उम्मीद है कि अगले महीने यानी जुलाई के पहले हफ्ते में 50 लाख लोगों को पैसे भेज दिए जाएंगे. संभव है कि 2 से 10 जुलाई के बीच सभी के खाते में पैसे पहुंच जाएं. सभी जिला अधिकारियों को योजना की किस्त समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं. अब जिला अपने पात्र लाभुकों को पैसे भेजने की तैयारी में जुट गया है. ताकि जब विभाग किस्त भेजने की हरी झंडी दे तो उसमें देरी न हो, बस एक क्लिक पर डीबीटी के जरिए सभी के खाते में पैसे पहुंच जाएं. इस पूरी प्रक्रिया पर बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की नजर है. विभाग सभी जिलों पर नजर रख रहा है. ताकि किसी को योजना की किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो.

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 5000 रूपये

मंईया सम्मान योजना के तहत पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को 5000 रुपये की 10वीं और 11वीं किस्त दी जा रही है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं. इन जिलों की महिलाओं को सबसे पहले भुगतान इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इन इलाकों में आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी और दस्तावेजों का सत्यापन भी समय पर हो गया था.

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर भेजी जाएगी राशि

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी. आपका आधार बेस्ड सिंघल बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में भेज दी जाएगी.

आपको बता दें कि पिछले महीने विभाग ने मई महीने की किस्त जारी कर दी थी. जो 9वीं किस्त के तौर पर भेजी गई थी. इसके बाद अब 10वीं और 11वीं किस्त का इंतजार शुरू हो गया है. हालांकि विभाग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि योजना की किस्त हर हाल में भेजी जाएगी. इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

 

Published at:29 Jun 2025 10:52 AM (IST)
Tags:maiya samman yojana maiya samman yojana 2500 maiya samman yojana news maiya samman yojana 2025 maiya samman yojana 7500 maiya samman yojana rashi maiya samman yojana 6 kist maiya samman yojana notice maiya samman yojana 11 kist maiya samman yojana 10 kist maiya samman yojana paisa kab milega maiya samman yojana ka paisa kab aaya maiya samman yojana ka paisa kab aaega maiya samman yojana ka paisa kab milega maiya samman yojana ka paisa kab dalega maiya samman yojana ka paisa kab aayegamaiya samman yojana 10 kist maiya samman yojana 10 kist kab aaega maiya samman yojana update maiya samman yojana latest update maiya samman yojana new update maiya samman yojana 10th kist 2025 maiya yojana 9 kist maiya samman yojana 10th kist kab aayega maiya samman yojana 10th kist kab milega maiya samman yojana 9th 10th kist 2500 maiya samman yojana teesra kist kab aaega
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.