☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: झारखंड के बेटी-बहनों को कल से फिर भेजी जाएगी 14वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

मंईयां सम्मान योजना: झारखंड के बेटी-बहनों को कल से फिर भेजी जाएगी 14वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड के बेटी-बहनों को मंईयां योजना के लाभुकों को 14वीं किस्त कल से फिर भेजी जाएगी. इस बीच, लाभार्थियों के मोबाइल पर एसएमएस के ज़रिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश भी आना शुरू हो गया है. इस संदेश में, मुख्यमंत्री महिला लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि इस बार दुर्गा पूजा का आनंद दोगुना होगा. पिछले एक साल से मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की सभी महिलाओं के खातों में नियमित रूप से 2,500 रुपये की सम्मान राशि भेजी जा रही है. आत्मनिर्भर और सशक्त झारखंड के सपने को साकार करने के लिए, सरकार उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए लगातार उनके खातों में यह सम्मान राशि भेज रही है.

बताते चलें कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को सितंबर की किस्त दशहरा से पहले लाभार्थियों के खातों में भेजने का निर्देश दिया है. सोमवार को कलश स्थापना का अवकाश है. इसलिए, उम्मीद है कि विभाग मंगलवार से ही राशि भेजना शुरू कर देंगे. सभी जिलों में 26 सितंबर से पहले लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेज दी जानी चाहिए.

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर राशि का भुगतान

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है.  इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

Published at:22 Sep 2025 10:58 AM (IST)
Tags:mainiyan samman yojana mainiyan samman yojana update jharkhand mainiyan samman yojana 2024 maiya samman yojana cm maiya samman yojana maiya samman yojana 2025 maiya samman yojana 7500 maiya samman nidhi yojana maiya samman yojana installment maiya samman yojana kya hai what is maiya samman yojana jharkhand maiya samman yojana maiya samman yojana jharkhand maiya samman yojana new update maiya samman yojana paisa kab maiya samman yojana criteria maiya samman yojana online apply 14th installmentmaiya yojana 14th installment maiya samman yojana 13th installment date maiya samman yojana 13th installment kab milega maiya samman yojana 14th kist maiya samman yojana 14th kist kab aayega maiya samman yojna 9th instalment maiya samman yojna new instalment maiya yojana 13th installment maiya yojana 12th installment maiya samman yojana 14 kist maiya samman yojana 13th kist maiya samman yojana 13 kist maiya samman yojana 12 kist maiya samman yojana ka 11th kistmaiya samman yojana 14th kist maiya samman yojana update maiya yojana 14th kist maiya samman yojana 13th kist kab aayega maiya samman yojana 10th kist kab aayega maiya samman yojana 10th kist kab milega maiya samman yojana 13vi kist kab maiya samman yojana 6th kist kab aayegi maiya samman yojana 10 kist kab aaega
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.