☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में पहली बार झारखंड की बेटी का चयन, गीता महतो पर टिकी झारखंड की निगाहें

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में पहली बार झारखंड की बेटी का चयन, गीता महतो पर टिकी झारखंड की निगाहें

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : खेल के क्षेत्र में झारखंड लगातार नया मुकाम हासिल कर रहा है. अभी हाल के दिनों में हुए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 में भारतीय टीम में झारखंड की तीन बेटियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम देश-विदेश में बढ़ाया. इसी बीच राज्य के लिए एक और अच्छी खबर है. दरअसल इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में झारखंड के बेटी गीता महतो का चयन हुआ है. उनका चयन बी-3 कटेगरी में हुआ है.

पहली बार झारखंड की बेटी का हुआ चयन

बता दें कि गीता झारखंड की पहली महिला है जिसे भारतीय टीम के ब्लाइंड क्रिकेट में शामिल किया गया है. गीता से पहले झारखंड के दो पुरूष खिलाड़ी सुजीत मुंडा औऱ गोलू कुमार ब्लाइंड क्रिकेट में अपना जादू दिखा चुके हैं. अब गीता भारत और नेपाल के बीच 11 से 15 दिसंबर तक खेले जाने वाले पांच टी-20 मैच में खेलेंगी औऱ अपना जादू देश- दुनिया के सामने रखेंगी.

2019 से झारखंड ब्लाइंड टीम का हिस्सा

बता दें कि गीता मुख्य रूप से बल्लेबाजी करती है. वह साल 2019 से झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम का हिस्सा है. उन्होंने झारखंड ब्लाइंड टीम की कप्तानी भी की है. गीता के नाम कई सारी उपलब्धियां हैं. अब गीता इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में शामिल हुई हैं. 20 नवंबर से इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लगाए जा रहे कैंप में शामिल होंगी.

यह भी पढ़े 

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में जिला जज रैंक के 12 न्यायिक पदाधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 

Published at:14 Nov 2023 04:36 PM (IST)
Tags:jharkhand newsjharkhandjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand breaking newsjharkhand latest newsIndian women's blind cricket teamJharkhand's daughter selected for the first time in the Indian women's blind cricket teamblind cricketindia women's blind cricket teamcricketwomen blind cricket teamblind women cricket teamindian women blind cricket teamblind cricket matchwomen blind cricket
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.