☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : रांची में इंतजार करते रहे परिजन, यात्रियों को लेकर दो विमान चले गए रायपुर और कोलकाता

Breaking : रांची में इंतजार करते रहे परिजन, यात्रियों को लेकर दो विमान चले गए रायपुर और कोलकाता

रांची (RANCHI) : झारखंड में जारी सर्दी का सितम जमीन से लेकर आसमान तक दिखने लगा है. गुरुवार की सुबह रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुणे और नई दिल्ली से आनेवाले विमान रांची नहीं उतर कर रायपुर और कोलकाता चला गया. इधर, दर्जनों परिजन अपनों की राह तकते रह गए. मालूम हो कि खराब मौसम के कारण दो विमान को डायवर्ट कर दिया गया. इसमें पुणे से रांची आ रहा इंडिगो का विमान रायपुर के लिए डायवर्ट हो गया. इसे यहां सुबह साढ़े नौ बजे उतरना था. इसी तरह नई दिल्ली से रांची आ रहा इंडिगो का विमान भी खराब मौसम के कारण रांची नहीं उतर कर यात्रियों को लेकर कोलकाता चला गया.

इधर, परिजन अपनों से मिलने का रांची हवाई अड्डे पर इंतजार करते रहे. कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, मगर वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने मामले को शांत कराया. वैसे, मौसम साफ होने के बाद दोनों विमान गुरुवार की दोपहर बाद रांची पहुंचे. इसके बाद यात्रियों और परिजनों ने राहत की सांस ली.

 

Published at:09 Jan 2025 02:10 PM (IST)
Tags:ranchi newsjharkhand newstop newsbreaking newslatest newshindi newsranchinewsjharkhand news todaybihar jharkhand newsjharkhand latest newsranchi news liveranchi news in hindinews jharkhandranchi latest newsranchi weatherranchi weather newsjharkhand news hinditoday newsjharkhand news livejharkhand today newsjharkhand weather newsindigo flight divertedman died in mumbai to right flightgoair flights divertedmumbai ranchi indigo flightranchi to mumbai flightindigo flightflightflight journey bangalore to ranchi todangerous roads in ranchi indiaflight delay in puneair ambulance in ranchiair ambulance services in ranchiflightsdiverted trainranchi jharkhandmumbai-ranchi indigo flightgoair flight diversion
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.