☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर:बिहार चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बड़ी खबर:बिहार चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कैमूर(KAIMUR):कैमूर रामगढ़ थाना क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस की एक टीम चुनावी ड्यूटी के लिए कैमूर जिले के रामगढ़ पहुंची थी. सभी जवानों का ठहराव रामगढ़ हाई स्कूल प्रांगण में किया गया था.सुबह जब साथी जवानों ने राजकुमार को जगाने की कोशिश की, तो वे बेहोश अवस्था में पाए गए.

 पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जिसके बाद रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.रामगढ़ बीडीओ जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

राजकुमार पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे

जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.इस दुखद घटना से चुनावी माहौल में तैनात पुलिस बलों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.साथी जवानों ने बताया कि राजकुमार पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे और किसी को उम्मीद नहीं थी कि अचानक ऐसा हादसा हो जाएगा.

Published at:10 Nov 2025 04:28 AM (IST)
Tags:kaimur today news kaimur news news today bihar news today kaimur flood news today news kaimur latest news kaimur news in hindi india news today today latest news kaimur aaj ki news kaimur crime news todays news bihar news live today kaimur constituency news bihar flood news today bihar latest news today bihar kaimur firing news kaimurnews katni murder today kaimur rally kaimur rjd kaimur jdu kaimur bjp kaimur kaimur latest update mayawati kaimur kaimur district total assembly details
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.