☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रवासी मजदूरों से भरी बस में लगी आग, 71 की जल कर मौत, देखिए वीडियो

प्रवासी मजदूरों से भरी बस में लगी आग, 71 की जल कर मौत, देखिए वीडियो

TNP DESK- अफगानिस्तान के पश्चिम हैरात में भीषण सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि निर्वासित प्रवासियों से भरी एक यात्री बस, ट्रक और मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई. इसके बाद देखते ही देखते बस में आग लग गई. इस  हादसे में 71 लोगों की मौत की सूचना है. बताया जा रहा है कि इसमें 17 बच्चे भी शामिल है.

د اطفايې مسؤلين په ډير ليږ وخت کي د حادثی ځای ته ورسيدل خو متاسفانه په ژغورلو ونه توانيدل pic.twitter.com/cj3RhQc25H

— Ahmadullah Muttaqi | احمدالله متقي (@Ahmadmuttaqi01) August 19, 2025

यह भीषण दुर्घटना तब हुई जब इस्लाम क़ला सीमा से काबुल जा रहा 580 यात्रियों वाला एक वाहन रिंग रोड पर एक मोटरसाइकिल और माज़दा ट्रक से टकरा गया. टक्कर के बाद, वाहन में आग लग गई, जिससे कई लोगों की दुखद मौत हो गई.घटना के बाद, राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के सहयोग से मृतकों के शवों को 207वीं अल-फ़ारूक कोर के शीतगृह में ले जाया गया. पीड़ितों के शवों को दफ़नाने और काबुल ले जाने की तैयारी चल रही है.

सोशल मीडिया पर घटना के समय का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की बस धू धू कर जल रही है. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक बस में ईरान से निर्वासित किए गए अफगान नागरिक सवार थे जो काबुल की ओर जा रहे थे. बस में सवार सभी यात्री प्रवासी थे.

 

 

Published at:20 Aug 2025 08:02 AM (IST)
Tags:Afghanistan HeratAccident Bus accident in Afghanistan Islam qula highway bus full of migrant workers caught fireBus accident
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.