टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में अप्रैल के महीने में ही मई जून वाली गर्मी सता रही है आलम यह है कि उमश वाली गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया है. वही कड़कड़ाती धूप की दोहरी मार से लोगों का घर से निकलना निकलना भी मुश्किल हो गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से गर्मी और बढ़ चुकी है.हालांकी न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी हुई है. वहीं मौसम विभाग की माने तो कल यानि सोमवार से एक बार फिर झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जाएगी.
इस दिन से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग की मानें से 8 अप्रैल तक कड़कड़ाती धूप से झारखंड वासियों को राहत मिल सकती है क्योंकि 8,9 अप्रैल को झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, तो वहीं 10 अप्रैल को झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होगी, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है.वही अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
आज और कल खूब सतायेगी गर्मी
फ़िलहाल आज और कल झारखंड वासियों को धूप और प्रचंड गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी. आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गई है. वहीं लोगों को मौसम विभाग की ओर से धूप से बचने की सलाह दी जा रही है ताकि तबीयत खराब ना हो.वही घर से निकलने से पहले पूरी तरह से अपने शरीर को हाइड्रेट कर लें
पढ़ें अपने जिले का तापमान
आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 38डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18डिग्री जा सकता है.