☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: झारखंड में 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, आसमानी बिजली से किसान रहें सतर्क

Weather Forecast: झारखंड में 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, आसमानी बिजली से किसान रहें सतर्क

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून और बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण पुरी तरीके से अपना असर दिखा रहा हैं. राजधानी में हल्की बारिश हुई लेकिन सरायकेला जिले की बात की जा की जाए तो यहां देर रात शुरू हुई बारिश रात भर झमाझम बरसती रही. वही सबसे अधिक बारिश की बात की जाए तो गुमला में 76 मिलीमीटर बारिश हुई. वही सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दरज गया, वहां सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना है.

 तीन-चार दिनों में झारखंड में पूरी तरह से मानसून सक्रिय रहेगा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आने वाले तीन-चार दिनों में झारखंड में पूरी तरह से मानसून सक्रिय रहेगा, जिसका असर राज्य के हर जिले में देखा जाएगा. वहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है.

आज झारखंड में 75 से 100% बारिश हो सकती है

आईएमडी की माने तो आज झारखंड में 75 से 100% बारिश हो सकती है.वही वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को ख़ास तौर पर सचेत रहने की चेतावनी दी है ताकि इस किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो.

पढें अपने जिलो का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Published at:17 Aug 2024 08:47 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update today Jharkhand weather update Jharkhand weather alert today Jharkhand weather alert Jharkhand weather forecast today Jharkhand weather forecast Jharkhand weather news today Jharkhand weather news Jharkhand weather Jharkhand Jharkhand news Jharkhand news today Jamahedpur Jamshedpur news Jamahedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.