टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ की वजह 19 फरवरी, 20 फरवरी और 22 फरवरी को झारखंड के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.वहीं गुरुवार के दिन झारखंड के बोकारो, रामगढ़, रांची और पलामू जिले में गरज के साथ हल्की बारिश या मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है.जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आज कोल्हान के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना
वही आज झारखंड के कोल्हान इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.जहां गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.वहीं बीते दिन की बात करें , तो झारखंड के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.वहीं अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है.वहीं कल यानि गुरुवार की बात करें तो कल झारखंड के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट हो सकती है.
जानें अपने जिले का तापमान
आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 14 डिग्री रह सकता है.