टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे जिसकी वजह से कड़कड़ाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट भी कल दर्ज की गई थी जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन वहीं एक बार फिर झारखंड वासियों की टेंशन आज से बढ़ने वाली है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी और होगी जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
पढ़ें आज के मौसम का हाल
वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़कड़ाती धूप खिलेगी, तो वहीं तापमान बढ़ने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. वहीं कल यानि रविवार को एक बार फिर इसमे 1 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की जा सकती है.
इस दिन से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग की माने तो 8 अप्रैल से लोगों को कड़ी धूप से राहत मिल सकती है क्योंकि 8,9 और 10 अप्रैल को झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है जिससे लोगों को धूप से राहत मिलेगी.
पढ़ें अपने जिले का तापमान
आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.