☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:12 अक्टूबर तक झारखंड में नहीं थमेगा बारिश का दौर,पढे IMD का ताजा अपडेट 

Weather Alert:12 अक्टूबर तक झारखंड में नहीं थमेगा बारिश का दौर,पढे IMD का ताजा अपडेट 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.मौसम विभाग की ओर से जो ताजा अपडेट सामने आया है वह काफी ज्यादा परेशान करने वाला है.मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 12 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम का असर देखने को मिलेगा.जहां लौटने के समय मानसून तांडव मचा सकता है और 12 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना है.दुर्गा पूजा के बाद भी लोगों को बारिश राहत मिलेगी उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

लगातार 2 दिन से हो रही बारिश परेशान है लोग 

आज यानी 24 अक्टूबर को भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश तबाही मचा सकती है मौसम विभाग का कहना है कि कुछ जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जतायी गई है.इसको देखते हुए राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग कहता है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है जिससे लोगों को सावधान रहना है.

आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

आज झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम सरायकेला-खरसावां के साथ राजधानी रांची,रामगढ़,गुमला, सिमडेगा, खूंटी,बोकारो के साथ हज़ारीबाग़ शामिल है.इन जिलों के लोगों क बारिश और वज्रपात से सावधान रहना है.

पढ़े कैसा रहेगा कोल्हान का मौसम

 पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो दिन भर बारिश से लोगों को परेशानी हुई.हर दो घंटे पर रुककर हो रही बारिश से उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.वही आज सुबह सरायकेला में मौसम साफ दिख रहा है और सुबह से ही धूप निकली हुई है.हालांकी दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है.

पिछले 24 घंटे में 1 डिग्री चढ़ा का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है हालांकी न्युनतम तापमान 1 डिग्री गिर चुका है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढे अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Published at:24 Sep 2025 02:31 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather update Jharkhand weather alert today Jharkhand weather alertJharkhand weather forecast today Jharkhand weather forecast Jharkhand weather news today Jharkhand weather news Jharkhand weather Jharkhand Jharkhand newsJharkhand news todayJamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.