☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रद्धांजलि : झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय की माताजी जलेश्वरी देवी का निधन, अंत्येष्टि कल होगी

श्रद्धांजलि  : झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय की माताजी जलेश्वरी देवी का निधन, अंत्येष्टि कल होगी

राँची :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री विनोद कुमार पांडेय जी की माताजी, 85 वर्षीय श्रीमती जलेश्वरी देवी का आज दुखद निधन हो गया. वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं. उनके निधन से झामुमो परिवार समेत राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है.

श्रीमती जलेश्वरी देवी अपने सादगीपूर्ण जीवन, सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं. वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं और समाजसेवा में सक्रिय थीं. परिवार के लोगों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल, 13 अक्टूबर (सोमवार) को रांची स्थित हरमू मुक्ति धाम में दिन के 11 बजे किया जाएगा.

नेताओं और शुभचिंतकों ने पांडेय परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

 

Published at:12 Oct 2025 06:01 PM (IST)
Tags:JHARKHAND News Jharkhand Updates Jharkhand Latest Ranchi News JMMJMM News Binod Pandey JMMBinod Pandey JMM leaderMother of JMM leader died due to illnessJMM leader Binod Pandey expireराँची न्यूज राँची समाचार बिनोद पांडे झामुमो न्यूज हेमंत सोरेन न्यूज
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.