☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कभी थे करीबी अब निशिकांत दुबे पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं अभिषेक, जानिए क्या है वजह

कभी थे करीबी अब निशिकांत दुबे पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं अभिषेक, जानिए क्या है वजह

देवघर (DEOGHAR): झारखंड का गोड्डा लोकसभा सीट कई मायनों में सबसे अलग सीट है.यहां के सांसद निशिकांत दुबे के निशाने पर हमेशा विपक्षी पार्टी रहती है. इनका सोशल मीडिया का प्लेटफार्म हो या मीडिया हो हमेशा अपनी तीखी बातों से सबको नाकों चने चबा देते है. इनका सीधा मुकाबला कॉंग्रेस के प्रदीप यादव के साथ दिख रहा था.लेकिन अब यहां का समीकरण बदलने का आसार लग रहा है.इसका कारण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे अभिषेक झा है.

अभिषेक ने निशिकांत पर भड़ास निकाली

गोड्डा लोकसभा चुनाव अब गर्म होने जा रहा है.कल नाम वापसी के बाद सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा.इसके बाद सभी उम्मीदवारों द्वारा पूरी ताकत झोंक दी जाएगी.यहां 1 जून को मतदान होना है.इससे पहले गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगना शुरू हो गया है.निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अभिषेक झा अब सीधा निशाना भाजपा प्रत्याशी निशिकांत पर लगाना शुरू कर दिया है.2009 से 2023 तक निशिकांत के बहुत करीब रहने वाले अभिषेक झा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिनोदानंद झा के प्रपौत्र है.पिछले कुछ महीनों से अभिषेक झा ने निशिकांत से दूरी बना ली है.कारण है एक जमीन के सिलसिले और कथित शराब घोटाले के मामले के ed द्वारा अभिषेक झा के ठिकानों पर छापा मारने का है.अभिषेक झा को आशंका है कि निशिकांत दुबे के इशारे पर ed ने छापा मारा था.इसी को लेकर अभिषेक झा ने निशिकांत दुबे से दूरी ही नही बनाई अब दुश्मनी भी निभा रहे है.14 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद आज अभिषेक झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशिकांत दुबे पर भड़ास निकाली.हालांकि प्रदीप यादव भी इनके निशाने पर रहे.

निशिकांत के हलफनामा में अभिषेक झा से एक करोड़ लोन का जिक्र

गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर निशिकांत दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान जो हलफनामा दिया है उसमें जिक्र है कि किसी अभिषेक झा से उनकी पत्नी 1 करोड़ से अधिक रुपिया कर्ज ली है.अभिषेक झा ने दावा किया है कि अगर उन्होंने करोड़ो रूपये कर्ज़ दिया है तो सबूत दिखाए.निशिकांत दुबे पर भड़ास निकालते हुए अभिषेक ने कहा कि ये देवघर के सबसे बड़े जमीन के सौदागर है.प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निशिकांत दुबे ने बड़े पैमाने पर जमीन ली है.अभिषेक ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार उनके नामांकन से भयभीत हो गए हैं. अभिषेक के आरोपों का क्या जवाब भाजपा की ओर से मिलता है यह वक़्त बतायेगा लेकिन गर्मी में चुनावी माहौल को अभिषेक ने गर्म कर दिया है.

रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा

Published at:16 May 2024 08:00 PM (IST)
Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand latest newsranchi newsjharkhand today newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhandbreaking newstop newsed raid in jharkhandlatest newsjharkhand breaking newsAbhishek is venting his anger on Nishikant Dubey
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.