☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का होगा भव्य स्वागत, जानिए कब आ रहे हैं झारखंड

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का होगा भव्य स्वागत, जानिए कब आ रहे हैं झारखंड

रांची- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहली बार पद संभालने के बाद झारखंड आ रहे हैं. उनके झारखंड आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है.31 अक्टूबर को रघुवर दास ने भुवनेश्वर में ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली थी. 

जानिए क्या है रघुवर दास का कार्यक्रम

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहली बार राज्यपाल का पद संभालने के बाद झारखंड आ रहे हैं. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका रांची में स्वागत करेंगे. 11 नवंबर को रघुवर दास दोपहर 12.30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर उनका पार्टी के नेता और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. रघुवर दास इस बार दीपावली जमशेदपुर में मनाएंगे. रांची आने के थोड़ी देर बाद अपने धुर्वा स्थित आवास होते हुए जमशेदपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाएंगे.

जमशेदपुर में भी ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का पार्टी के नेता कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.मालूम हो कि 31 अक्टूबर को राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद रघुवर दास छत्तीसगढ़ भी गए थे. वहां भी उनका सम्मान किया गया. इसके अलावा वे दिल्ली में राष्ट्रपति,उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर चुके हैं.

Published at:09 Nov 2023 09:58 PM (IST)
Tags:Jharkhand news jharkhand trending news jharkhand breaking news breaking news trending news jharkhand ranchi ranchi breakingOdisha Governor Raghuvar Das रघुवर दास न्यूज raghuvar das news raghuvar das trending news latest news Hindi news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.