☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब झारखण्ड में SIR! जारी हुई 2003 की वोटर लिस्ट,अभी कर ले चेक नहीं तो हो जाएगी दिक्कत   

अब झारखण्ड में SIR! जारी हुई 2003 की वोटर लिस्ट,अभी कर ले चेक नहीं तो हो जाएगी दिक्कत   

रांची(RANCHI): झारखण्ड में अब जल्द बिहार के तरह गहन मतदाता पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने वाला है.भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद झारखण्ड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी है.राज्य में सभी बूथ की 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण की मतदाता सूची जारी की गई है.जिसमें सभी मतदाता अपना मिलान कर सकते है.यह पहला स्टेप माना जा रहा है कि पहले से ही सभी जगह ऑनलाइन और ऑफलाइन मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है.      

मुख्य निर्वाचन पदधिकारी के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साल 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई मतदाता सूची की कॉपी सभी के लिए उपलब्ध करा दी गई है. यह सूची सीईओ, झारखंड के वेबसाइट के दिए गए लिंक https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx  पर जन साधारण के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है.राज्य के प्रत्येक मतदाता से अनुरोध है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें. 

वैसे मतदाता जो रोजगार अथवा अन्य प्रयोजन से राज्य के बाहर निवास कर रहें हैं तथा वहां की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे सम्बन्धित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता सूची  पर भी अपना नाम देख सकते हैं.

 इसके साथ ही राज्य में 18 सितंबर 2025 से 2003 के मतदाता सूची का प्रिंट कॉपी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर),  सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालयों में भी अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगा।भारत निर्वाचन आयोग कृत संकल्पित है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे. 

 

Published at:11 Sep 2025 12:21 PM (IST)
Tags:Now Sir in Jharkhand! Voter list of 2003 has been released check it now or else you will face problemvoter list jharkhand voter list voter list name bihar voter list voter list bihar jharkhand voter list voter list jharkhand 2022 voter list pdf aadhar card voter list voter list 2023 voter list 2024 2003 voter list voter list 2025 voter list 2021 voter list download voter list suchi draft voter list bihar voter list 2003 voter list name check jharkhand 2003 voter list voter list download bihar bihar voter list download voter list 2018 jharkhand jharkhand voter list 2024 jharkhand voter list 2022jharkhand 2003 voter list voter list download 2003 2003 ka voter list bihar voter list download 2003 voter list download 2003 bihar voter list pdf download 2003 2003 voter list download how to download 2003 voter list jharkhand voter id list 2003 voter list download bihar 2003 how to download 2003 voter list how to download 2003 voter list bihar election voter list 2003 download bihar voter list 2003 eci how to download voter list 2003special intensive revision ec voter list revision controversy voter list revision bihar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.