☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

15 मार्च को हेमंत कैबिनेट की अगली बैठक,  जानिए क्या लिए जाएंगे निर्णय

15 मार्च को हेमंत कैबिनेट की अगली बैठक,  जानिए क्या लिए जाएंगे निर्णय

रांची(RANCHI):  हेमंत मंत्रिपरिषद की बैठक 15 मार्च को बुलाई गई है. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में अपराहन 5 बजे या फिर विधानसभा की कार्यवाही के उपरांत होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कई विभागों से जुड़े विधेयक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है. कार्मिक, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, वाणिज्य कर, वित्त विभाग, कल्याण विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव कैबिनेट की इस बैठक में आएंगे. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. इसमें राज्य सरकार के अन्य सभी मंत्री शामिल होंगे. जैसा कि सभी जानते हैं झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. होली की छुट्टी के बाद 13 मार्च से फिर से बजट सत्र का शेष भाग शुरू होगा. बजट सत्र में आने वाले विधेयकों के मसौदे को कैबिनेट से स्वीकृति दी जाएगी.

Published at:11 Mar 2023 12:38 PM (IST)
Tags:Jharkhand RanchiHemant cabinet meeting
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.