रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई. ईवीएम मशीन में कैद मतों की गिनती की जा रही है. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर 1211 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होना है. वहीं, एनडीए और इंडिया गठबंधन में इस वक्त कांटे की टक्कर चल रही है. झामुमो भाजपा को पीछे करते हुए 39 सीटों पर आगे निकल गई है. हालांकि, गांडेय सीट से कल्पना सोरेन 5 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं. वहीं भाजपा की मुनिया देवी 7093 को वोट मिले हैं तो कल्पना सोरेन ने 3965 वोट हासिल किए हैं.
गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन 5 हजार वोटों से हुई पीछे

Published at:23 Nov 2024 10:18 AM (IST)
Tags:गांडेय गांडेय विधानसभा सीट भाजपा झामुमो झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे चुनाव नतीजे झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे अपडेटGandey Gandey Assembly Seat BJP JMM JMM candidate Kalpana Soren Jharkhand Assembly Election Results Election Results Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand News Jharkhand Assembly Election Results Update