☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की सबसे खूबसूरत मुखिया का सोशल मीडिया पर रील हुआ वायरल,तीन दिन से थी लापता,देखिए वीडियो

झारखंड की सबसे खूबसूरत मुखिया का सोशल मीडिया पर रील हुआ वायरल,तीन दिन से थी लापता,देखिए वीडियो

रांची(RANCHI):  झारखंड की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया का दो दिनों बाद सुराग मिल गया है.इस बीच ही सोशल मीडिया पर मुखिया सपना के नाम से कई रील वायरल हुआ है. जिसमें मुखिया अलग अलग गानों पर रील बनाती दिखी है. कई यूजर ने मुखिया सपना के रील को रीपोस्ट भी किया. फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो खूब चर्चा में बना है.   

हलाकी लापता मुखिया सपना को बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के सायोग से सुरक्षित बरामद कर लिया है.जिसके बाद रांची से पुलिस टीम बोकारो लेकर चली गई. अब बोकारो पुलिस मुखिया से पूछताछ कर रही है. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.फिलहाल पंचायत के लोगों ने भी मुखिया के मिलने के बाद राहत की सांस ली है. इस पूरे मामले में बोकारो जिले के पुलिस अधिकारी प्रेस वार्ता कर लापता मुखिया की पूरी कहानी बता सकते है.         

बता दे कि 2 अक्टूबर को मुखिया सपना कुमारी  अपने गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत से ही लापता हो गई थी. जिसके बाद खोज बिन किया गया लेकिन कही कोई जानकारी नहीं मिली. आखिर कार परिवार के लोगों ने थाना में लापता होने का मामला दर्ज करवा दिया.जिसके बाद गोमिया पुलिस ने मुखिया को बरामद कर लिया है.      

सपना मुखिया सबसे कम उम्र की मुखिया है. साथ ही सबसे खूबसूरत मुखिया में इनका नाम आता है. सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और रील बनाने की शौकीन है.ऐसे में इनके लापता होने की खबर के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था. आखिर सपना कुमारी कहा गई. परिवार के लोगों को कोई अनहोनी का डर सता रहा था. लेकिन आखिर कार पुलिस ने इन्हे बरामद कर लिया है.            

दरअसल यह मुखिया बोकारो जिला के गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की है. गांधी जयंती के दिन से इनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था. जिसके बाद गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई. और पंचायत की मुखिया कहाँ गई इसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दिया. आखिर कार शनिवार शाम  जानकारी निकल कर सामने आई की मुखिया का अंतिम ट्रेस रांची है. जिसके बाद पुलिस ने अब उन्हे बरामद कर लिया है.  

बताया जा रहा है गांधी जयंती के अवसर पर सपना मुखिया भी शामिल हुई थी, लेकिन इसके बाद वह कहा गई किसी को जानकारी नहीं मिली. आखिर में मुखिया पति ने उनके लापता होने का मामला थाना में दर्ज करवा दिया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया. मामला एक मुखिया के लापता होने का था लिहाजा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया.  मुखिया पति ने महिला से जुड़ी कई जानकारी दी जिसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने ट्रेस करना शुरू कर दिया. आखिर में उनका लोकेशन पुलिस को मिला है लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस  इस सुचना पर अपने स्तर पर काम कर रही है.

 बात दे कि सपना कुमारी को झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का गौरव प्राप्त है . जब पंचायत का चुनाव जीत कर मुखिया बनी तो झारखंड के साथ साथ पूरे देश में चर्चा में आयी  थी. लेकिन अब इनके लापता होने से इनके समर्थकों में भी चिंता का माहौल बन गया था ,समर्थकों में मायूसी दिख रही थी. लेकिन मुखिया मैडम अब जल्द ही अपने पंचायत में होंगी ऐसी उम्मीद की जा रही है.                        

   

 

Published at:05 Oct 2025 10:33 AM (IST)
Tags:Jharkhand's most beautiful chieftain's reel goes viral on social media; she was missing for three days; watch the video.mukhiya sapna kumari sapna kumari mukhiya mukhiya jee lapatbokaro bokaro news live bokaro bokaro video bokaro bokaro bsl bokaro news sapna song bokaro news live new bokaro video bokaro ki duniya sapna choudhary sapna dance bsl bokaro latest bokaro clash news bokaro today news bokaro steel city bokaro live video bokaro latest news bokaro news update bokaro airport news best video of bokaro bokaro accident news bakre ka sapna dekhna bokaro steel plant news super hit video of bokaro bokaro steel plant latest jharkhand distric bokaromukhiya bokaro mukhiya jee lapata gaana 2023 ke khesariya ke song bhukhna bhukhni tor buke ami rakhibo matha khabar bhukhna
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.