☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड निकाय चुनाव : धनबाद में मेयर का सीट रहेगा अनारक्षित तो "चुनावी महासंग्राम" क्या राह पकड़ेगा, पढ़िए !

झारखंड निकाय चुनाव : धनबाद में मेयर का सीट रहेगा अनारक्षित तो "चुनावी महासंग्राम" क्या राह पकड़ेगा, पढ़िए !

धनबाद (DHANBAD) : झारखंड में एक बार फिर चुनावी महासंग्राम होगा. सभी दलों की अग्नि परीक्षा होगी. यह अलग बात है कि उम्मीदवार पार्टी के नहीं होते, लेकिन उन्हें किसी न किसी दल का समर्थन जरूर होता है. लंबी प्रतीक्षा के बाद झारखंड में निकाय चुनाव होने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार धनबाद में पहली बार मेयर का पद अनारक्षित रहेगा. मतलब उम्मीदवारों की भरमार होगी.  

धनबाद में 2006 में निगम का गठन हुआ था. 2010 में पहली बार चुनाव हुआ, तो मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित था. 2015 में फिर चुनाव हुआ तो मेयर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित रहा. पिछले 5 वर्षों से भी अधिक समय से झारखंड में निकाय चुनाव नहीं हुए है. सूत्रों पर भरोसा करें तो धनबाद, देवघर, चास, मेदनीनगर और मानगो नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित रहेगा. झारखंड में कुल 48 नगर निकाय हैं, इनमें 9 नगर निगम है.  

राज्य सरकार ने झारखंड नगर पालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 में संशोधन किया है. राज्य के 9 नगर निगम को जनसंख्या के आधार पर ए और बी दो वर्गों में बांटा गया है. 10 लाख और इससे ऊपर की जनसंख्या वाले नगर निगम को ए  और इससे कम जनसंख्या वाले नगर निगम को बी  वर्ग में रखा गया है. ए वर्ग में रांची और धनबाद नगर निगम है. दरअसल, लंबे समय से झारखंड में निकाय चुनाव की प्रतीक्षा हो रही है. कई हैवीवेट उम्मीदवार इसकी प्रतीक्षा कर रहे है. 

यहां-यहां होने है चुनाव-
नगर निगम
रांची नगर निगम धनबाद नगर निगम, देवघर नगर निगम, हज़ारीबाग नगर निगम, गिरिडीह नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम मानगो नगर निगम, मेदिनीपुर नगर निगम, चास नगर निगम. 

नगर परिषद
गुमला नगर परिषद, सिमडेगा नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद, झुमरी तिलैया नगर परिषद, फुसरो नगर परिषद, चतरा नगर परिषद, रामगढ़ नगर परिषद, बिश्रामपुर नगर परिषद, गढ़वा नगर परिषद, चाईबासा नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद, कपाली नगर परिषद, मिहिजाम नगर परिषद, दुमका नगर परिषद, साहेबगंज नगर परिषद, पाकुड़ नगर परिषद, गोड्डा नगर परिषद, मधुपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद नगर परिषद.

नगर पंचायत
बंशीधर नगर पंचायत,  मझिआंव नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत, छतरपुर नगर पंचायत, लातेहार नगर पंचायत, कोडरमा नगर पंचायत, डोमचांच नगर पंचायत, बड़कीसरैया नगर पंचायत, धनवार नगर पंचायत, महागामा नगर पंचायत, राजमहल नगर पंचायत, बरहरवा नगर पंचायत, बासुकीनाथ नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत, बुंडू नगर पंचायत, खूंटी नगर पंचायत, सरायकेला नगर पंचायत, चाकुलिया नगर पंचायत. 

Published at:19 Oct 2025 07:53 AM (IST)
Tags:DhanbadNikay ChunawReservationCandidatesTaiyari
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.