☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह, फगुआ गीतों पर झूमे बाबूलाल मरांडी 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह, फगुआ गीतों पर झूमे बाबूलाल मरांडी 

रांची(RANCHI): झारखंड में हर तरफ होली की धूम है. हर तरफ उत्साह और उमंग के साथ लोग होली खेल रहे हैं. एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं. वहीं, होली के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें नेताओं ने जमकर होली खेली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी फगुआ गीत पर झूमते हुए दिखाई दिए.

फगुआ गीत गाकर तमाम नेता झूम रहे हैं. सभी होली के इस दिन को यादगार बनाने में लगे हैं. रंग अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली पर्व पर गले लगा रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने भी प्रदेश की जनता को होली के बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारा और प्रेम का है.

वहीं, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि होली ऊंच नीच गरीबी अमीरी को मिटा देता है. हर कोई आज एक रंग में रंगा हुआ दिखता है. सभी लोग साथ मिलकर होली का पर्व मनाते हैं. होली का इंतजार लंबे समय से रहता है.

Published at:14 Mar 2025 12:29 PM (IST)
Tags:झारखंड झारखंड न्यूज़ झारखंड अपडेट भाजपा भाजपा प्रदेश कार्यालय होली मिलन समारोह फगुआ गीतों पर झूमे बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रांची होलीJharkhand Jharkhand News Jharkhand Update BJP BJP State Office Holi Milan Ceremony Babulal Marandi danced on Fagua songs BJP State President Babulal Marandi Ranchi Holi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.