☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के खिलाड़ियों को हेमंत सरकार कर रही सम्मानित, खेलगांव स्टडेयिम में 5 करोड़ कैश अवॉर्ड बांटा

झारखंड के खिलाड़ियों को हेमंत सरकार कर रही सम्मानित, खेलगांव स्टडेयिम में 5 करोड़ कैश अवॉर्ड बांटा

रांची (RANCHI) : रांची के खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 222 खिलाड़ियों को 21 खेल और 52 कोच के बीच 5 करोड़ का कैश अवार्ड बांटा है. इनमें खिलाड़ियों के बीच 4 करोड़ 46 लाख और कोच के बीच 48 लाख 46 हजार रुपए का कैश अवार्ड दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सीएम हेमंत सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, सांसद महुआ माजी, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा समेत खेल से जुड़े लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे.

खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी राज्य सरकार

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी. देश में पहली बार हॉकी इण्डिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी - 2023" का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के बीच किया जा रहा है. इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी. झारखण्ड की बेटियाँ भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी. खास बात यह है कि टीम इंडिया की टीम में झारखंड की तीन बेटियों का भी चयन किया गया है. जो हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल विभाग प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है कार्य

इस मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति बनने के बाद पहली बार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया जा रहा है. आज 222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों को एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है. आने वाले समय में भी खेल विभाग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर कार्य योजना बनाते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.

इन खिलाड़ियों औऱ कोच को दिया गया कैश अवार्ड

लॉन बॉल : रूपा रानी तिर्की ( 47 लाख), लवली चौबे (47 लाख), चंदन कुमार सिंह (28 लाख), सुनील बहादुर (28 लाख), दिनेश कुमार (28 लाख), हॉकी संगीता कुमारी ( 19 लाख), सलीमा टेटे (19 लाख), निक्की प्रधान (19 लाख).

लॉन बॉल : अनामिका लकड़ा (तीन लाख), अभिषेक लकड़ा, हरचंद महतो, प्रिंस कुमार महतो (सभी को दो-दो लाख), सरिता तिर्की (तीन लाख), कविता कुमारी (पांच लाख), आरजू रानी (पांच लाख)

फुटबॉल : अंजली मुंडा (एक लाख), नीतू लिंडा (एक लाख), अष्टम उरांव (एक लाख), पूर्णिमा कुमारी ( एक लाख), संजय तिर्की (एक लाख)

आर्चरी : दीप्ति कुमारी ( तीन लाख), समीर बेहरा (1.50 लाख), सुनील कुम्हार (1.50 लाख), अनिल लोहार (1.50 लाख), कोमालिका बारी (तीन लाख), अनिष्का कुमार सिंह (तीन लाख), गोल्डी मिश्रा (पांच लाख), अंकिता भकत (12 लाख), महेंद्र करमाली (एक लाख), पूर्णिमा महतो (4.20 लाख)

कोच : लॉन बॉल मधुकांत पाठक ( 10 लाख)

एथलेटिक्स: आशु भाटिया (एक लाख)

हॉकी : प्रतिमा बरवा (पांच लाख)

 

Published at:12 Oct 2023 06:57 PM (IST)
Tags:jharkhand news ranchi news jharkhand ranchi hemant sorenplayers of Jharkhand presented a gift of Rs 5 crore
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.