☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा: बिना चुनाव के ही चार महीने में बदल गए पंचायत के मुखिया, जानिए क्या है मामला   

गोड्डा: बिना चुनाव के ही चार महीने में बदल गए पंचायत के मुखिया, जानिए क्या है मामला   

गोड्डा(GODDA): करीब चार महीने राज्य में त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे. चुनाव के बाद हर पंचायत में नए मुखिया ने पदभार संभाला. मगर, गोड्डा जिले के पोडैयाहाट प्रखंड के नवडीहा पंचायत का चेहरा महज 4 महीने में ही बदल गया. जी हां, सही सुना आपने, मात्र चार महीने में ही बिना चुनाव के मुखिया बदल गए.         

दरअसल, नवडीहा पंचायत में जो पूर्व में पंचायत चुनाव हुए थे, उसमें रामभजन साह ने महज 14 मतों से अपने प्रतिद्वंदी सुमन कुमार को हराया था, जिसकी विधिवत घोषणा की गयी थी.

कराई गई दोबारा मतगणना

इस परिणाम को उस वक्त चुनौती दी गयी थी. मगर इस चुनौती को प्रशासन द्वारा अनसुनी कर दी गयी. मगर फिर सुमन कुमार ने उप निर्वाची पदाधिकारी सह SDM गोड्डा के न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर दोबारा मतगणना करवाने का आदेश दिया गया था. शनिवार को दोबारा गिनती शुरू हुई और देर रात आये परिणाम में शिकायतकर्ता सुमन कुमार 5 मतों से विजयी घोषित किये गए. परिणाम की घोषणा किये जाने के बाद सुमन कुमार के समर्थकों में जोश नजर आया.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा

 

Published at:11 Dec 2022 03:47 PM (IST)
Tags:Godda Panchayat head changed without electionMUKHIYA CHANGEDGODDA PODYAHAAT SDM GODDA THENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.