☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Jharkhand Election 2024
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पत्नी कल्पना संग सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी के पार्थिव शरीर पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

पत्नी कल्पना संग सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी के पार्थिव शरीर पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

दुमका(DUNKA): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका पहुंचे. हवाई अड्डा पर अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.दरअसल पत्नी संग सीएम हेमंत सोरेन दुमका के बांध पाडा स्थित महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी के आवास पहुंचे. जहां प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी सुभाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. 

हमेशा यादों में बनी रहेगी, सीएम हेमंत सोरेन

वहीं इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज वो भले इस दुनिया मे नहीं रही लेकिन हमेशा यादों में बनी रहेगी. उनसे हमेशा स्नेह मिलता रहता था, ईश्वर उन्हें स्थान दें.बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ. सुभाषिनी बेसरा का बुधवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. डॉ सुभाषिनी बेसरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी. वे रांची विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर थी और इन दोनों सामाजिक कार्यों से जुड़ी थी. उनका अंतिम संस्कार दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड के पुश्तैनी गांव खरौनी में किया जाएगा.

रिपोर्ट: पंचम झा

Published at:01 Aug 2024 03:04 PM (IST)
Tags:hemant sorencm hemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorenhemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenkalpana sorenhemant soren latest newsjharkhand hemant soren newsjharkand cm hemant sorenhemant soren jharkhand newshemant soren wifehemant soren today newshemant soren cmcm hemant soren newshemant soren livehemant soren wife kalpna sorenhemant soren dumkakalpana soren newshemant soren speechhemant soren hindi news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.