☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चिराग पासवान ने हैदरनगर में कमलेश सिंह के समर्थन में किया चुनावी सभा, कहा- अब राज्य में वापस बनानी है NDA की सरकार

चिराग पासवान ने हैदरनगर में कमलेश सिंह के समर्थन में किया चुनावी सभा, कहा- अब राज्य में वापस बनानी है NDA की सरकार

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार अब अंतिम दौर में है. बड़े-बड़े नेता जनसभा कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में NDA से हुसैनाबाद उम्मीदवार कमलेश सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हैदरनगर उच्च विद्यालय मैदान में संबोधित किया. इस दौरान चिराग पासवान को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. चिराग पासवान ने जीत का माला कमलेश सिंह को पहनाया.

सभा को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य को लूटने का काम किया है. झूठा वादा कर झारखंड के लोगों को ठगा है. अब वापस से राज्य में NDA की सरकार बनानी है. हुसैनाबाद से कमलेश सिंह को जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथ को मज़बूत करने की जरुरत है.

चिराग ने कहा कि राज्य में एक मज़बूत सरकार बनाने की जरुरत है. कमलेश सिंह स्व. रामविलास पासवान के साथी हैं. अब रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करना है तो कमलेश सिंह को जिता कर विधानसभा भेजने का काम करना है. उन्होंने कहा कि अब राज्य में मज़बूत सरकार बना कर मोदी के हाथ को मज़बूत करना है. इस दौरान चिराग ने सभी लोगों से संकल्प लेने को कहा कि वे कमलेश सिंह को वोट देकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे. जिससे एक मज़बूत सरकार राज्य में बन सके.

 

Published at:10 Nov 2024 03:47 PM (IST)
Tags:पलामू हुसैनाबाद केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्री चिराग पासवान लोजपा चुनावी सभा एनडीए गठबंधन चुनाव प्रचार भाजपा भाजपा उम्मीदवार कमलेश सिंह लोजपा रामविलास अध्यक्ष चिराग पासवान पलामू न्यूज रांची रांची न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंडPalamu Hussainabad Union Food Security Minister Chirag Paswan LJP election meeting NDA alliance election campaign BJP BJP candidate Kamlesh Singh LJP Ram Vilas President Chirag Paswan Palamu News Ranchi Ranchi News Jharkhand News Jharkhand Assembly Elections 2024 Jharkhand
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.