☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : रांची के इस इलाके में फिर चली गोली, इस बार किसान को बनाया गया निशाना, जानिए पूरा मामला

Breaking : रांची के इस इलाके में फिर चली गोली, इस बार किसान को बनाया गया निशाना, जानिए पूरा मामला

रांची: राजधानी रांची के एक इलाके में रविवार की सुबह फिर  गोली चली है. अपराधियों ने इस बार एक किसान को  निशाना बनाया है. 
आपको बताते चलें कि राजधानी रांची के पिस्का नगड़ी  के साहेर गांव में किसान राजकुमार महतो को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. परिजनों के अनुसार, राजकुमार महतो रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी खेत में काम कर रहे थे. तभी दो बाइक से आए दो तीन अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे. भागने के क्रम में अपराधियों की एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई और वहीं छूट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है. वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार महतो को रिम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने किसान पर तीन राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली उनके पीठ पर लगी है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Published at:13 Apr 2025 06:42 AM (IST)
Tags:Jharkhand news Ranchi newsFiring in ranchiRanchi policeअपराधियों ने किसान को मारी गोलीCrime newsRanchi breaking
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.